फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी अभ्यर्थियों पर चलीं लाठियां, दो महिलाओं समेत तीन हिरासत में

Thu, 09 Aug 2018 09:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
बीटीसी प्रोटेस्ट
प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति और संशोधित शासनादेश बचाने की मांग को लेकर भाजपा कार्यालय का घेराव कर रहे बीटीसी अभ्यर्थियों पर गुरुवार को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। भगदड़ में कई प्रदर्शनकारियों चोटिल हो गये। पुलिसे ने दो महिला प्रदर्शनकारी सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया जिन्हें देर शाम रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

2 of 7
बीटीसी प्रोटेस्ट
प्राथमिक स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति करने की मांग को लेकर आज काफी तादात में बीटीसी अभ्यर्थी भाजपा कार्यालय के गेट के सामने इकटठा हुए। गेट के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रहे अभ्यर्थियों को हटाने की कोशिश में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।
विज्ञापन

3 of 7
बीटीसी प्रोटेस्ट
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसा कर खदेड़ना शुरू कर दिया। लाठीचार्ज से सड़क पर भगदड़ मच गई इसमें कई महिला प्रदर्शनकारी चोटिल भी हुई। पुलिस ने कानपुर की खुशबू गंगवार, मैनपुरी की नेहा राजपूत और आजमगढ़ के अवनीश यादव को हिरासत में ले लिया। हालांकि देर शाम पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया।

4 of 7
बीटीसी
भाजपा कार्यालय से खदेड़े गए प्रदर्शनकारी बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल के आवास के पहुंच गये और देर शाम तक अपनी मांगों को लेक नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

5 of 7
बीटीसी
 प्रदर्शनकारियों में शामिल आदित्य पांडेय ने बताया कि सरकार ने 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा से पहले बीती 21 मई 9 जनवरी के शासनादेश में संशोधन करते हुए उत्तीर्ण अंक 30 व 33 फीसद कर दिया था।
विज्ञापन

6 of 7
बीटीसी
इनका आरोप है कि भर्ती विरोधी मानसिकता के लोगों ने मुख्यमंत्री के आदेश को उच्च न्यायालय के जरिये परीक्षा परिणाम घोषित करने पर रोक लगवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बीटीसी
उन्होंने कहा कि कई बार की वार्ता के बावजूद संशोधित शासनादेश को बचाने का प्रयास नही किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से संशोधित शासनादेश को बचाकर नियुक्ति देने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें