भले ही चुनावी रैलियों में एक-दूसरे के खिलाफ तल्ख वार करते रहे हों लेकिन रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी और सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव मंच पर मिले तो निजी रिश्तों की गरमाहट दिखी। वे गर्मजोशी से मिले, उनमें कानाफूसी भी हुई। वहीं, पीएम मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पीठ भी ठोंकी।
विज्ञापन
2 of 8
तीन चौथाई बहुमत से सूबे की सत्ता में आई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही मुलायम सिंह और सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहली पंक्ति में बैठे थे।
विज्ञापन
3 of 8
अखिलेश के बराबर में केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार और मुलायम सिंह के एक तरफ नितिन गडकरी और दूसरी तरफ वेंकैया नायडू बैठे थे। शपथ ग्रहण के दौरान मुलायम की वेंकैया से गुफ्तगू चलती रही।
4 of 8
उधर, अखिलेश और अनंत कुमार बातचीत करते रहे। अनंत कर्नाटक से आते हैं और अखिलेश कर्नाटक में रहकर पढ़े हैं। उनकी बातचीत में कर्नाटक कनेक्शन भी रहा।
विज्ञापन
5 of 8
शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होते ही मुलायम ने मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ योगी को पीठ थप-थपाकर बधाई दी। इस दौरान महंत मुस्कराते रहे। इसके बाद मुलायम मंच पर ही पीएम मोदी से मुखातिब हुए। दोनों ने एक-दूसरे का हाल-चाल पूछा। मुलायम ने यूपी में बड़ी जीत के लिए मोदी को बधाई दी।
विज्ञापन
6 of 8
सभी की नजरें उस समय मंच पर टिक गईं जब मुलायम ने प्रधानमंत्री के कान में कुछ कहा। मोदी ने इसे गौर से सुना। ऐसा लगा मानो उन्हें सिर हिलाकर बिना शब्दों के ही उनकी बात का जवाब दिया दे दिया हो।
विज्ञापन
7 of 8
मोदी
मुलायम और मोदी मिल ही रहे थे कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंच पर दूसरी तरफ खड़े अखिलेश यादव को आवाज लगाई। वे अखिलेश का हाथ पकड़कर ले गए और मोदी से उनकी मुलाकात कराई। दोनों ने गरमाहट से हाथ मिलाया। एक-दूसरे से कुछ कहा। दोनों के ही चेहरे पर ही मुस्कराहट थी। मुलायम और अखिलेश की केंद्रीय मंत्रियों व मुख्यमंत्रियों से भी बातचीत हुई।