फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांटिक फोटो शूट के लिए लखनऊ की इन जगहों की है डिमांड, प्री और पोस्ट वेडिंग शूट के लिए जाएं 'पिक्चरगंज'

Wed, 03 Mar 2021 04:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
हमारी लाइफ स्टाइल में हर रोज कुछ न कुछ बदलाव होता जा रहा हैं। यही वजह है कि आज प्री वेडिंग फोटो शूट का चलन पुराना सा लगने लगा है। अब लोग हर उस लम्हे को सहेजना चाहते हैं, जो उसकी जिंदगी से जुड़ा है। इसी का नतीजा है कि विभिन्न अवसरों पर फोटो और वीडियोग्राफी कराने का क्रेज लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। अब पोस्ट वेडिंग, मैटरनिटी, बेबी बर्थ डे, फैमिली इवेंट्स भी लोग शूट कराने लगे हैं। इससे जहां फोटोग्राफरों की आय का नया जरिया बन रहा है, वहीं शूटिंग के नए ठिकाने विकसित हो रहे हैं। कहीं शुल्क लिया जाता है, कहीं लगाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा शहर के होटल भी दिन, घंटे और फोटो शूट की मांग के आधार पर शुल्क लेकर फोटो शूट की इजाजत देते हैं। इस बदलते ट्रेंड पर एक रिपोर्ट...।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
ऐतिहासिक इमारतें व पार्क का क्रेज सदाबहार
ऐतिहासिक इमारतों व बागों के शहर लखनऊ में रेजीडेंसी, रूमी गेट, अंबेडकर पार्क, ईको पार्क, स्मृति उपवन और कुड़ियाघाट लोगों को फोटो शूट के लिए पसंद आता है। फोटोग्राफर अनुज आनंद व विष्णु गुप्ता कहते हैं कि इन स्थानों का क्रेज सदाबहार है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
इमामबाड़े में इजाजत नहीं
इमामबाड़ा प्रभारी हबीबुल हसन का कहना है कि बड़ा या छोटा इमामबाड़ा पर्यटन स्थल के साथ-साथ धार्मिक स्थल भी है। यहां पर किसी तरह के प्री वेडिंग या फोटो शूट की इजाजत नहीं है। रूमी गेट पर लोग फोटोग्राफी करते हैं, वहीं किसी तरह की अनुमति की इजाजत की जरूरत नहीं होती है।

4 of 7
प्री वेडिंग फोटो शूट - फोटो : amar ujala
अंबेडकर पार्क में 15 हजार रुपये एक दिन का
वहीं, अंबेडकर व ईको पार्क में फोटो शूट कराने के लिए 15 हजार रुपये एक दिन के देने पड़ते हैं। वहीं, स्मृति उपवन में 10 हजार रुपये शुल्क देना होता है। यह शुल्क सुबह से लेकर शाम तक का होता है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
रेजीडेंसी में 50 हजार रुपये शुल्क
रेजीडेंसी के प्रवेश द्वार पर बताया कि यहां पर एक दिन के फोटो शूट व वीडियो शूट का 50 हजार रुपये और 10 हजार रुपये सिक्योरिटी मनी जमा करनी होती है। हालांकि पर्यटकों द्वारा मोबाइल व स्टिल कैमरे का इस्तेमाल करने पर रोक नहीं है। इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होता है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
फिलहाल कुड़ियाघाट पर कोई शुल्क नहीं
शहर के चर्चित व पसंदीदा फोटो शूट स्थलों में कुड़ियाघाट, जनेश्वर मिश्र पार्क और रेजीडेंसी शामिल हैं। इमामबाड़े के बाहर रूमी गेट के आसपास भी लोग फोटो शूट करवाते हैं। जनेश्वर मिश्र पार्क में चार घंटे का शुल्क 250 रुपये हैं, जबकि कुड़ियाघाट पर शूट के लिए शुल्क लगाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
...यहां तो बस गया पिक्चरगंज
पुराने इलाकों के अलावा शहर में इन दिनों कई नए स्थान तैयार हो रहे हैं, जो लोगों को पसंद आ रहे हैं। इनमें से एक है फैजाबाद रोड पर पिक्चरगंज। इसे कारोबारी प्रशांत बस्सी और उनकी 12वीं क्लास में पढ़ने वाली बेटी प्रशिता बस्सी ने मिलकर तैयार किया है। लखनवी अहसास देने के लिए पिक्चर में गंज जोड़ा गया है। खास बात है कि इसकी आर्ट डिजाइनर प्रशिता बस्सी है।

लॉकडाउन के बाद सिंतबर में इसे खोला है। यहां पर जोधपुरी अंदाज भी है और ग्रीस के द्वीप सेंट आर्नी का सेट भी तैयार है। एक रॉक स्टूडियो है। सितंबर से अब तक यहां 25 से अधिक शूट हो चुके हैं। शुल्क 4000 रुपये से 25 हजार रुपये तक है। फोटोग्राफर विष्णु बताते हैं कि काकोरी में अंधे की चौकी के पास शूट डेस्टिनेशन नामक स्थान है, जहां 2 घंटे के फोटो शूट का 5000 रुपये देना होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें