नगर निगम-एलडीए के बाद अब लखनऊ पुलिस भी जाग गई। बेटियों की सुरक्षा के लिए पांच साल पहले बने निर्भया फंड से सवा अरब का एक अलग प्रोजेक्ट तैयार किया है।
विज्ञापन
2 of 10
- फोटो : डेंमो
प्रस्ताव में सभी क्षेत्रों में महिला थाने, पिंक पुलिस बूथ व पेट्रोलिंग की व्यवस्था होगी। सीसीटीवी कैमरों की सेंट्रलाइज्ड मॉनीटरिंग के लिए वीडियो एनालिसिस व फेस रिकेग्नेशन सिस्टम लगाया जाएगा। इनका इस्तेमाल शोहदों व दरिंदों को पकड़ने में किया जाएगा। सोशल साइट्स पर भी पुलिस नजर रखेगी। साथ ही पिंक बस और पिंक टैक्सी की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 10
यूपी पुलिस
प्रोजेक्ट को कई हिस्सों में बांटा गया है और सभी के अलग-अलग नाम दिए गए हैं। जैसे पिंक पुलिस, दृष्टि, नजर और नमन प्रोजेक्ट। इसके तहत पूर्वी, पश्चिम, ट्रांसगोमती, उत्तरी व ग्रामीण क्षेत्र में महिला थाने का प्रस्ताव है। अभी तक सिर्फ एक महिला थाना है, पुलिस अफसरों ने चार और महिला थानों की जरूरत बताई है।
4 of 10
- फोटो : डेंमो
वहीं पुलिस बूथ की तर्ज पर शहर भर में दो सौ से अधिक पिंक पुलिस बूथ और यूपी-100 की तर्ज पर विभिन्न संसाधनों से लैस गाड़ियों पर पिंक पुलिस की टीमें राजधानी के सभी स्थानों पर गश्त करेगी। इसके लिए कार व बाइकें खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन
5 of 10
डेमो
प्रोजेक्ट के एक हिस्से को दृष्टि नाम दिया गया है। इसके तहत शहर के प्रमुख चौराहों के साथ, पार्क व बाजारों में हाई फ्रीक्वेंसी के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन्हें मॉल के सीसीटीवी कैमरों से भी जोड़ा जाएगा। खास बात है कि इनकी सेंट्रलाइज्ड मॉनीटरिंग होगी।
विज्ञापन
6 of 10
डेमो
- फोटो : डेंमो
इसमें वीडियो एनालिसेस व फेस रिकेग्नेशन सॉफ्टवेयर लगा होगा। छेड़खानी व दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपियों, गुंडा एक्ट के तहत जिलाबदर किए गए अपराधियों के फोटो सॉफ्टवेयर में अपलोड होंगे। सीसीटीवी कैमरे की जद में आते ही शोहदे या दरिंदे का चेहरा स्क्रीन पर अलग उभरने लगेगा। स्क्रीन पर नजर रखे पुलिसकर्मी संबंधित क्षेत्र में मौजूद पिंक पुलिस टीम को अलर्ट करेगा।
विज्ञापन
7 of 10
डेमो
नजर प्रोजेक्ट : साइबर अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
फेसबुक, व्हाट्स एप व अन्य सोशल साइट्स पर महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए ‘नजर’ प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। साइबर क्राइम सेल की खास टीम आपत्तिजनक फोटो, संदेश व अन्य बातें सोशल साइट्स पर अपलोड करने वालों को चिह्नित करके धरपकड़ करेगी।
8 of 10
- फोटो : डेंमो
पिंक बस-टैक्सी : सुरक्षित सफर का वादा
महिलाओं को सफर में सुरक्षा के मद्देनजर पिंक बसें व पिंक टैक्सी चलाने का प्रस्ताव है। इसमें महिला चालक व महिला कंडक्टर होंगी। बस व टैक्सी में अलार्म सिस्टम लगाया जाएगा। बटन दबाते ही पुलिस कंट्रोल रूम में घंटी बजेगी और इलाके में मौजूद पिंक पुलिस टीम कुछ ही समय में वाहन के पास मौजूद होगी। ं
9 of 10
ड्ने
इसके अलावा अपराधियों के चंगुल से छुड़ाई गई या हिरासत में ली गई महिलाओं के लिए हॉस्टल बनवाने का प्रस्ताव है। दुष्कर्म के मामले में डॉक्टरी मुआयना, कलमबंद बयान व अन्य कार्रवाई के दौरान पीड़िता को हॉस्टल में सुरक्षित रहने की व्यवस्था होगी।
जांच में देरी अब नहीं : फोरेंसिक लैब में अलग यूनिट
दुष्कर्म व महिला संबंधी अन्य अपराधों में फोरेंसिक जांच में लेटलतीफी व अन्य दिक्कतों के चलते विधि विज्ञान प्रयोगशाला में महिला संबंधी अपराधों की जांच के लिए अलग यूनिट बनाने का प्रस्ताव है।