लखनऊ में ओमेक्स ने रविवार को अपने आवंटियों के लिए एक समर पार्टी का आयोजन किया। ओमेक्स वर्ल्ड के शहीद पथ स्थित आर-2 अपार्टमेंट में यह आयोजन किया गया। निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम नए आवंटियों और पहले से रहने वाले परिवारों के आपस में मेलजोल के लिए किया गया। कंपनी आवंटियों को एक बेहतर अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है। आर-2 की खूबियां यहां घर खरीदने वाले लोगों के लिए सुखद अहसास देंगी। इस पार्टी में बच्चों के साथ बड़े भी शामिल हुए। सभी ने जमकर मस्ती की। समर पार्टी में लोगों ने पूल में स्नान करने के साथ ही म्यूजिक का भी आनंद लिया। इस दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस भी दी। समर पार्टी में शामिल हुए बच्चे। समर पार्टी का एक दृश्य।