फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंग का मैदान बना लखनऊ नगर निगम, शर्मसार कर देंगी तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 13
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) बोर्ड के सदस्यों के चुनाव के दौरान लखनऊ नगर निगम के हाल में पार्षदों के बीच काफी देर तक बहस के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। सदस्यों ने एक-दूसरे पर जुबानी हमलों के बाद हाथापाई भी की।
विज्ञापन

जंग का मैदान बना लखनऊ नगर निगम, शर्मसार कर देंगी तस्वीरें

2 of 13
महापौर डॉ.दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में कार्यवाही 11 बजे शुरू हो गई। करीब 20 मिनट बाद ही ओपन वोट को लेकर विरोध होने लगा।
विज्ञापन

जंग का मैदान बना लखनऊ नगर निगम, शर्मसार कर देंगी तस्वीरें

3 of 13
सपा पार्षद दल के नेता के अपनी ही पार्टी के पार्षद का बैलट देखने पर कांग्रेस उम्मीदवार ने इसका विरोध किया। कांग्रेस उम्मीदवार के सपा पार्षद दल के नेता को देखने से रोकने पर सपा पार्षद वेल में आ गए और इसका विरोध करने लगे।

जंग का मैदान बना लखनऊ नगर निगम, शर्मसार कर देंगी तस्वीरें

4 of 13
इसी बीच सपा के एक विवादित पार्षद आ गए और कांग्रेस उम्मीदवार के साथ धक्का मुक्की व मारपीट शुरू की। सपा पार्षद ने कांग्रेस उम्मीदवार को गालीगलौज करते हुए धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन

जंग का मैदान बना लखनऊ नगर निगम, शर्मसार कर देंगी तस्वीरें

5 of 13
बवाल बढ़ने पर सपा के पार्षद वेल में एकत्रित हो गए और जमकर नारेबाजी की। महापौर के काफी देर समझाने पर भी जब पार्षद शांत न हुए तो महापौर ने चुनाव स्थगित करने की घोषणा कर दी और सदन छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

जंग का मैदान बना लखनऊ नगर निगम, शर्मसार कर देंगी तस्वीरें

6 of 13
महापौर डा. दिनेश शर्मा ने दोनों दलों के पार्षदों को समझाकर शांत कराया। महापौर ने सभी दलों के उम्मीदवारों को बैलट बॉक्स व बूथ के आसपास न दिखाई देने की हिदायत देते हुए वहां से हटाया। उन्होंने तीनों दलों के नेताओं को ही अनुमति प्रदान की। जिसके बाद फिर से मतदान की प्रक्रिया चालू हुई। इसके बाद एमएलसी मधु गुप्ता, बुक्कल नवाब व डा. महेंद्र सिंह ने मतदान किया।
विज्ञापन

जंग का मैदान बना लखनऊ नगर निगम, शर्मसार कर देंगी तस्वीरें

7 of 13
दस पार्षदों के मतदान करने के बाद अंबेडकर नगर प्रथम के पार्षद सुभाष चंद मतदान करने आए। सुभाष के खुला मतदान करने व सपा पार्षद दल नेता के बैलट पेपर देखने पर कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश सिंह चौहान ने विरोध करते हुए देखने से रोकने का प्रयास किया।

जंग का मैदान बना लखनऊ नगर निगम, शर्मसार कर देंगी तस्वीरें

8 of 13
अपनी पार्टी के नेता को रोकने पर कुंवर ज्योति प्रसाद द्वितीय वार्ड के पार्षद अभय प्रताप सिंह गुड्डू बैलट बॉक्स के पास आ गए और रेशू को रोकने पर आपत्ति जताई। इसी बीच रामतीर्थ वार्ड के पार्षद अतुल यादव बंटू पहुंच गए और मुकेश सिंह चौहान से धक्का मुक्की करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। सदन में जमकर हंगामा व बवाल हुआ। इसी बीच बंटू ने मुकेश को धक्का देकर गिरा दिया। जिसके बाद सपा व कांग्रेस पार्षदों में तीखी नोंकझोंक होने लगी।

जंग का मैदान बना लखनऊ नगर निगम, शर्मसार कर देंगी तस्वीरें

9 of 13
कांग्रेस पार्षद दल नेता ममता चौधरी ने बताया कि बंटू ने सदन की मर्यादा तार-तार करते हुए मारपीट व गालीगलौज किया। इस बीच हंगामा बढ़ने पर कांग्रेस उपदल नेता प्रदीप कनौजिया व भाजपा पार्षदों ने बीचबचाव किया। महापौर मंच से माननीय पार्षदों को समझाते रहे। मगर, सपा पार्षद नहीं माने और जमकर नारेबाजी की।

जंग का मैदान बना लखनऊ नगर निगम, शर्मसार कर देंगी तस्वीरें

10 of 13
बंटू यादव मेज पर चढ़कर हंगामा करते रहे वहीं, सपा उम्मीदवार राजू गांधी ने बैलट बॉक्स उठा लिया। पार्षदों के शांत न होने पर महापौर ने चुनाव स्थगित करने की घोषणा कर दी और सदन छोड़कर चले गए। महापौर के सदन से चले जाने के बाद भी सपा पार्षदों ने नारेबाजी जारी रखी।

जंग का मैदान बना लखनऊ नगर निगम, शर्मसार कर देंगी तस्वीरें

11 of 13
चुनाव की कार्यवाही के दौरान खुले मतदान का विरोध करने पर सपा पार्षद अतुल यादव बंटू द्वारा मारपीट व धक्का देकर गिरा देने से आहत कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश सिंह चौहान महापौर के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

जंग का मैदान बना लखनऊ नगर निगम, शर्मसार कर देंगी तस्वीरें

12 of 13
 कांग्रेस पार्षद दल नेता ममता चौधरी, पार्षद प्रदीप कनौजिया समेत कांग्रेस के आठों पार्षद धरने पर बैठ गए। सभी सपा पार्षदों की गुंडई नहीं चलेगी और खुला मतदान अवैध है  कहकर अपना विरोध जाहिर कर रहे थे।
विज्ञापन

जंग का मैदान बना लखनऊ नगर निगम, शर्मसार कर देंगी तस्वीरें

13 of 13
इस बीच ममता चौधरी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष डा. रीता बहुगुणा जोशी को पूरी स्थिति से अवगत कराया। जिसके थोड़ी देर बाद वह मौके पर पहुंच गईं और सारी घटना की जानकारी ली। इसी दौरान अन्य पार्टियों के बड़े नेताओं का आना शुरू हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें