अखंड सौभाग्य और सुहाग की मंगलकामना के लिए बुधवार को दिन भर निर्जला व्रत रही सुहागिनों ने करवाचौथ का व्रत पूजन किया। रात करीब साढ़े आठ बजे चांद दिखने पर व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
शाम से ही पूजन की तैयारियों में जुटी महिलाओं ने परंपरागत रूप से छलनी से उगते चांद को देखकर और लोक मान्यताओं के अनुसार व्रत पूरा किया।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
चांद के इंतजार में परिवार के बच्चों ने बड़ों के साथ मिलकर मिनी दीपावली छतों पर ही मनाई।
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषीय गणना के अनुसार भले ही रात 8:05 बजे से चंद्रोदय हुआ, लेकिन चौथ का चांद होने के कारण दिखने में 20-25 मिनट का समय लगा।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
चांद को अर्घ्य देने के लिए महिलाएं परिवार के साथ आठ बजे के पहले ही छतों जमा हो गई। चांद के इंतजार के बीच महिलाओं ने चौथ माई की कथा सुनी और मिठाई आदि का भोग लगाया।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
करवा माई के चित्र की पूजा की गई। अखंड सौभाग्य का वर मांगा।
इधर, पत्नी के लिए पति ने रखा व्रत
चौक निवासी और जवाहर भवन सर्वे कमिश्नर कार्यालय में तैनात पंकज मेहरोत्रा ने पत्नी कोमल की लंबी उम्र की कामना के साथ करवाचौथ का व्रत रखा। पंकज ने बताया कि बीते 17 साल से वह पत्नी के साथ ही व्रत रखते आ रहे हैं। उनका कहना है कि जब पत्नी अपने पति की सलामती के लिए दिन भर बिना पानी पिए व्रत रह सकती है तो पति क्यों नहीं। उन्होंने पत्नी को तोहफे में गहने दिलवाए और पत्नी की पसंद का खाना पकाकर खिलाया।