अयोध्या दिवाली के जश्न में डूब गई है। हर तरफ हर्षोल्लास का माहौल है। ऐसा लगता है कि जैसे पूरा नगर ही राममय हो गया है। इतिहास में पहली बार अयोध्या में ऐसे किसी कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
सबसे पहले यहां शोभा यात्रा निकली जो कि रामकथा पार्क तक जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
अयोध्या में आज वैसी ही दिवाली मनाई जाएगी जैसी त्रेता युग में भगवान राम के अयोध्या लौटने पर मनाई गई थी। त्रेता युग की तरह ही प्रभु राम के स्वागत की जीवंत प्रस्तुतियां होंगी। पूरी रामनगरी और सरयू के घाट दीपों से जगमगा उठेंगे।
4 of 5
इस ऐतिहासिक अवसर का गवाह बनेंगे राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी सरकार। छोटी दीपावली सीएम योगी दोपहर 3:15 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और साकेत विद्यालय में प्रभु राम का स्वागत करेंगे। फिर तिलक लगाकर अयोध्या की राजगद्दी सौंपेंगे। इसके बाद करीब 3 किमी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।