फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांडिया नाइट में आस्था के साथ मस्ती का संगम, देखें तस्वीरें

Wed, 17 Oct 2018 03:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
डांडिया नाइट - फोटो : amar ujala
डमडम डिगा डिगा..., गणपति बप्पा मोरया..., सुनो गणपति बप्पा..., चलाओ न नैनों से बाण रे... सरीखे गायक जुनैद के तमाम गीतों पर मंगलवार को शहर की महिलाओं, युवतियों और युवाओं ने जमकर गरबा खेला। मौका था अमर उजाला के सहयोग से  फैजाबाद रोड स्थित जयपुरिया स्कूल, गोयल कैंपस में आयोजित ‘डांडिया नाइट’ का, जिसमें गायक व डांस कलाकारों ने फिल्मी गीतों पर लोगों को डांडिया संग खूब झुमाया।
विज्ञापन

2 of 7
डांडिया नाइट - फोटो : amar ujala
ओ शेरो वाली  सबसे बड़ा तेरो नाम, ओ शेरोवाली...गीत की धुन जैसे ही वातावरण में गूंजनी शुरू हुई। हाथों में डांडिया स्टिक लिए लोगों ने नृत्य शुरू कर दिया। वातावरण भक्तिमय हो गया और बच्चों से लेकर बड़े तक अपने कदमों को थिरकने से नहीं रोक सके। शहर के सिंगर जुनैद ने आज ने छोड़ेंगे तुझे... सुनाया तो डांडिया नाइट का लुत्फ डबल हो गया। 
विज्ञापन

3 of 7
डांडिया नाइट - फोटो : amar ujala
लोगों का उत्साह बढ़ गया। जैसे-जैसे गीत परवान चढ़ते गए, डांस की मस्ती भी बढ़ती गई। रात करीब आठ बजे माता की जयकारे के साथ डांडिया नाइट की शुरुआत हुई। इसके बाद रॉयल डांस ट्रूप ने डांस से लोगों का मन मोह लिया। डांडिया नाइट में लोगों ने सेल्फी पॉइंट व खानपान के लिए फूड कोर्ट की व्यवस्था भी थी। इस मौके पर गोयल इंस्टीट्यूट के चेयरमैन महेश गोएल, नीलम गोयल, मुरारीलाल गोयल, डॉ. रीना पाठक उपस्थित रहे।

4 of 7
डांडिया नाइट - फोटो : amar ujala
आस्था के साथ मस्ती का संगम
एमबीए स्टूडेंट शिवांगी यादव अपनी सहेलियों के साथ गरबा खेलने के लिए डांडिया नाइट में पहुंची थी, जहां दोस्तों संग जमकर मस्ती की। प्रिया सिंह ने बताया कि आस्था के साथ मस्ती का संगम है डांडिया नाइट। किरण वर्मा ने कहा कि खुलकर डांस किया। बातें कीं और ढेर सा वक्त बिताया। उनके साथ एकता सिंह, अमन कुमार, साधना गौतम ने भी डांडिया नाइट का आनंद उठाया।
 
विज्ञापन

5 of 7
डांडिया नाइट - फोटो : amar ujala
यादों में संजोकर रखने वाली शाम
माता के भजनों पर डांडिया खेलने वाली आकांक्षा ने कहा कि यह एक ऐसी शाम है, जिसे हमेशा यादों में संजोकर रखा जाएगा। वहीं, जयपुरिया की अंजलि ने बताया कि दिनभर की व्यस्त जिंदगी के बाद शाम को डांडिया नाइट में लोगों ने जमकर जिंदगी का लुत्फ उठाया। शिवांगी ने कहा कि दोस्तों के साथ मिल जाए और क्या चाहिए। जबकि अंकिता ने बताया कि डांडिया को लेकर काफी उत्साहित थी।
विज्ञापन

6 of 7
डांडिया नाइट - फोटो : amar ujala
जोशोखरोश से भरी नाइट
आलमबाग की रितु परिजनों के साथ डांडिया नाइट में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। उनके साथ आई पंखुड़ी ने कहा कि जमकर डांस किया, दिल खुश हो गया और एक्सरसाइज भी हो गई। जबकि मुस्कान ने कहा कि हंसी-खुशी के ये पल हमेशा याद रहेंगे। ऐसे आयोजनों से मन की खटास खत्म हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डांडिया नाइट - फोटो : amar ujala
डांडिया नाइट का जवाब नहीं
ऐसे कार्यक्रम होते हैं, जिनका कोई जवाब नहीं होता है। दिनभर की सारी थकान मिट गई। बीबीडी से बीटेक कर रही छात्रा जान्हवी ने यह बात कही। वह अपने दोस्तों आशी, अंजलि के साथ डांडिया नाइट में शामिल होने के लिए पहुंची थी। आशी ने कहा कि दोस्तों संग जमकर मस्ती की और फूड कोर्ट में खानपान का भी लुत्फ उठाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें