ई-फार्मेसी के विरोध में देश भर के दवा व्यपारियों ने आज दवा दुकानें बंद रखीं हैं। लखनऊ समेत पूरे अवध क्षेत्र में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। सारे जनपदों में दुकानें बंद होने से मरीजों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
2 of 8
bharat bandh
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में चौक स्थित मेडिकल कॉलेज के पास सारी दवा दुकानें बंद हैं। यहां पहुंचे मरीज काफी देर तक तो दुकान खुलने का इंतजार करते रहे लेकिन जब उन्हें पता चला कि आज दुकानें नहीं खुलेंगी तो बैरंग लौट गए।
विज्ञापन
3 of 8
bharat bandh
- फोटो : amar ujala
वहीं, केजीएमयू समेत अन्य अस्पतालों के दवा काउंटर पर भारी भीड़ इकट्ठा है। दवा लेने के लिए मरीज और तीमारदारों की लंबी लाइनें लगी हैं।
4 of 8
bharat bandh
- फोटो : amar ujala
लखनऊ स्थित अमीनाबाद में दवा की थोक दुकानों पर भी ताले लटके रहे।
विज्ञापन
5 of 8
bharat bandh
- फोटो : amar ujala
वहीं, फैजाबाद में भी दवा व्यापारियों की हड़ताल से मरीज काफी परेशान हुए।
विज्ञापन
6 of 8
bharat bandh
- फोटो : amar ujala
रायबरेली में केमिस्ट एसोसिएशन ने प्रदर्शन कर ई-फार्मेसी पर रोक लगाने की मांग की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
7 of 8
bharat bandh
- फोटो : amar ujala
अमेठी में तो दवा दुकानों के साथ-साथ कई अन्य दुकानें भी बंद रहीं।