फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजन्म की तरह उल्लास में डूबी रामनगरी, तस्वीरों में देखिए कैसे सजाई जा रही अयोध्या

Thu, 30 Jul 2020 10:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
रामजन्मभूमि पूजन कार्यक्रम से पहले सजाई जा रही अयोध्या - फोटो : amar ujala
राम मंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी रामनगरी के कोने-कोने में प्रत्यक्षदर्शित हो रही है। अयोध्या पीएम मोदी के हाथों पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन को लेकर उत्साह में डूबी हुई है। खुशी कुछ इस तरह है कि जैसे रामजन्म के समय अयोध्या का उल्लास छलकता है। तस्वीरों में देखिए राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम से पहले  कैसे सजाई जा रही है अयोध्या...
विज्ञापन

2 of 7
राम जन्मभूमि पूजन से पहले सजाई जा रही अयोध्या - फोटो : amar ujala
रामनगरी के संत-धर्माचार्यों में भी गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि कोरोना के चलते लाखों रामभक्त अयोध्या आकर भूमि पूजन नहीं देख सकते हैं, फिर भी उनके मन में जन्मभूमि बसी हुई है। अयोध्या वासी लाइव भूमि पूजन देखने की तैयारी में पूरे उत्साह से जुटे हुए हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
राम जन्मभूमि पूजन से पहले सजाई जा रही अयोध्या - फोटो : amar ujala
नयाघाट स्थित वशिष्ठ पीठ तिवारी मंदिर के महंत गिरीशपति त्रिपाठी अपने भक्तों के साथ भूमि पूजन के कार्यक्रम को लेकर ही चर्चा करते मिलते हैं। वे कहते हैं राममंदिर का जो भूमि पूजन होने जा रहा है, इसको लेकर इस प्रकार की खुशी का अहसास हो रहा है जैसे रामजन्म की बेला में होता है। एक तरह से भगवान का अयोध्या में फिर से प्राकट्य ही हो रहा है। सदियों के संघर्ष के बाद रामलला टेंट से आजाद होकर दिव्य-भव्य मंदिर में विराजने जा रहे हैं। इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है। 
 

4 of 7
राम जन्मभूमि पूजन से पहले सजाई जा रही अयोध्या - फोटो : amar ujala
त्रेतायुग में जब दशरथ जी के पुत्र के रूप में राम का जन्म हुआ तो उस समय पूरी अयोध्या को ब्रह्मानंद की अनुभूति हुई थी, कुछ इसी तरह की अनुभूति संत समाज भी कर रहा है। जिनका नाम सुनने मात्र से ही सब शुभ हो जाता है, वह ब्रह्म स्वरूप भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। अयोध्या राममंदिर निर्माण के साथ ही सनातन संस्कृति का प्रमुख केंद्र बनने जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 7
राम जन्मभूमि पूजन से पहले सजाई जा रही अयोध्या - फोटो : amar ujala
राम की पैड़ी पर भूमि पूजन की खुशी में दिए जलाने की तैयारी में जुटी छात्र-छात्राएं भी उत्साहित नजर आईं। स्वाती उपाध्याय बोलीं कि यह हम सब के लिए गौरव का विषय है कि हमें अपने आराध्य के भूमि पूजन का साक्षी बनने का अवसर मिल रहा है, हम इतना उत्साहित हैं कि शब्दों में बयां नहीं कर सकते। कुलदीप मिश्रा, राहुल पांडेय कहते हैं कि अब अयोध्या की सांस्कृतिक एवं धार्मिक आभा विश्व भर के लिए आकर्षण का केंद्र होगी, क्योंकि भव्य राममंदिर का निर्माण जो होने जा रहा है। हमें पूरी उम्मीद है कि राममंदिर निर्माण के साथ साथ रोजगार व तरक्की का मार्ग भी अयोध्या में प्रशस्त होगा।
विज्ञापन

6 of 7
राम जन्मभूमि पूजन से पहले सजाई जा रही अयोध्या - फोटो : amar ujala
अयोध्या में रमा हुआ है भक्तों का मन
ज.गु.रामदिनेशाचार्य अपने आश्रम में फोन पर भक्तों से बात करते मिले। पूछने पर बताया कि दूर-दूर के भक्त अयोध्या में होने वाले भूमिपूजन को लेकर उत्साहित हैं, वे कहते हैं कि कोरोना के कारण अयोध्या नहीं आ पा रहे हैं लेकिन हमारा दिल, दिमाग व मन पूरी तरह से अयोध्या में रमा हुआ है। रामदिनेशाचार्य स्वयं भी आनंदित हैं कहते हैं कि मोदी व योगी सरकार अयोध्या को इस तरह सजाने में जुटी है कि त्रेतायुग एक बार फिर जीवंत होता प्रतीत हो रहा है। अवधपुरी प्रभु आवत जानी भई सकल शोभा कै खानि... प्रभु राम के आने की खुशी अयोध्या शोभा की खान हो गई थी। इसी तरह रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन को लेकर अयोध्या में उल्लास छलक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राम जन्मभूमि पूजन से पहले सजाई जा रही अयोध्या - फोटो : amar ujala
भारतीय संस्कृति की आदि भूमि है अयोध्या 
दिगंबर जैन कमेटी के अध्यक्ष स्वामी रवींद्र कीर्ति कहते हैं कि भारतीय संस्कृति की आदि भूमि अयोध्या है। अयोध्या में पिछले तीन सौ साल पहले 100 दिगंबर जैन मंदिर थे। वर्तमान में अयोध्या में पांच तीर्थकरों के स्थान हैं। आज हम सभी के लिए महान सौभाग्य एवं गौरव का विषय है ऐसे महापुरुषों की जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण अनेक शताब्दियों के परिश्रम के बाद सफलता को प्राप्त हो रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, विहिप एवं इस संकल्प से जुड़े हुए सभी संत-महंत, जिन्होंने इस महान कार्य में अपनी आहुति प्रदान की है उन सभी का पूरे जैन समाज की ओर से अभिनंदन करता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें