फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी कमांडर कप में ड्रीम डील का जलवा, देखें बेहतरीन तस्वीरें

Sun, 08 Nov 2015 09:56 PM IST
खेल संवाददाता/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
लखनऊ रेसकोर्स सीजन की सबसे बड़ी रेस आर्मी कमांडर कप को लेकर रविवार सुबह से ही अनिश्चितता के बादल छाए हुए थे कि पिछले साल के विजेता डैडीकूल की अनुपस्थिति में कौन इस प्रतिष्ठित कप का सरताज बनेगा। दोपहर 1:15 बजे 1000 मीटर लंबे कोर्स पर सभी सात घोड़े हवा से बातें करने लगे।

विज्ञापन

आर्मी कमांडर कप में ड्रीम डील का जलवा, देखें बेहतरीन तस्वीरें

2 of 11
रेस की शुरुआत में सबसे आगे चल रहे सुपर डुपर को दूसरे पायदान पर चल रहे ड्रीम डील से कड़ी टक्कर मिली। इस बीच जॉकी मोनू ने ड्रीम डील की लगाम खींची और 500 मीटर तक पहुंचते-पहुंचते बढ़त बना ली। यह बढ़त अंत तक कायम रही। अमर हबीबउल्लाह और सुधीर हलवासिया के घोड़े ड्रीमडील ने 47 सेकंड दूरी तय कर रेस अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

आर्मी कमांडर कप में ड्रीम डील का जलवा, देखें बेहतरीन तस्वीरें

3 of 11
सुपर डुपर (मालिक- अमर हबीबउल्लाह और सुधीर हलवासिया, जॉकी- परवेज) 49 सेकंड के साथ दूसरे और दरताघन (मालिक- जयदीप माथुर और अलका माथुर, जॉकी- गुलजार) 51 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इस रेस के तहत प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले घोड़ों को क्रमश: 20 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपये का नकद इनाम मिला।

आर्मी कमांडर कप में ड्रीम डील का जलवा, देखें बेहतरीन तस्वीरें

4 of 11
देसी नस्ल के घोड़ों की दौड़ में क्वीन रेशमा ने मारी बाजी
इससे पहले देसी नस्ल वाले घोडे़ (पोनी) रेस में क्वीन रेशमा ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया। चमेली को दूसरा और बाम्बे ब्यूटी को तीसरा स्थान मिला। समापन पर मध्य कमान सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल राजन बख्शी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। (घुड़सवारी का आनंद लेते दर्शक, तस्वीर में।)
विज्ञापन

आर्मी कमांडर कप में ड्रीम डील का जलवा, देखें बेहतरीन तस्वीरें

5 of 11
सबसे अहम रेस होने के कारण आर्मी कमांडर कप में मालिक कभी भी घोड़े और उसके जॉकी के बीच फेरबदल नहीं करते, ताकि उनका तालमेल खराब न हो। इसके बावजूद रविवार को हुई रेस में ड्रीम डील और सुपर डुपर के ओनर अमर हबीबउल्लाह ने बड़ा फैसला लिया। (रेस कोर्स देखने आए दर्शक)

विज्ञापन

आर्मी कमांडर कप में ड्रीम डील का जलवा, देखें बेहतरीन तस्वीरें

6 of 11
उन्होंने सुपर डुपर चलाने वाले जॉकी मोनू को ड्रीम डील की कमान सौंपी, जबकि सुपर डुपर के लिए दिल्ली से जॉकी परवेज को बुलाया गया। हबीबउल्लाह का यह दांव निशाने पर लगा और रेस में पहली दो स्थान पर उनके घोड़ों का कब्जा रहा। (रेस कोर्स देखने आए दर्शक)
विज्ञापन

आर्मी कमांडर कप में ड्रीम डील का जलवा, देखें बेहतरीन तस्वीरें

7 of 11
तो इसलिए जल्द हुआ कमांडर कप
मध्य कमान सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल राजन बख्शी का रिटायरमेंट 30 नवंबर को होने के कारण रेसकोर्स सीजन की सबसे प्रतिष्ठित रेस इतनी जल्दी आयोजित की गई।(रेस कोर्स देखने आए दर्शक)

आर्मी कमांडर कप में ड्रीम डील का जलवा, देखें बेहतरीन तस्वीरें

8 of 11
आमतौर पर आर्मी कमांडर कप का आयोजन सीजन के अंतिम रेसों के दौरान होता है, ताकि थारोब्रीड नस्ल की इस महत्वपूर्ण रेस से पहले सीजन में भाग लेने वाले घोड़े पूरी तरह फार्म में रहे। सूत्रों के अनुसार, राजन बख्शी के रिटायरमेंट से पहले उनके लिए आर्मी कमांडर का कप आयोजन लखनऊ रेसकोर्स की तरफ से फेयरवेल पार्टी थी।

आर्मी कमांडर कप में ड्रीम डील का जलवा, देखें बेहतरीन तस्वीरें

9 of 11
बाहर दिवाली मेला, भीतर सन्नाटा
आर्मी के बडे़ अधिकारियों को छोड़ दिया जाए, तो लखनऊ रेसकोर्स के ठीक बाहर लगे दिवाली मेले के चलते आमजन इस रेस का आनंद उठाने नहीं पहुंचे।

आर्मी कमांडर कप में ड्रीम डील का जलवा, देखें बेहतरीन तस्वीरें

10 of 11
दरअसल, घुड़दौड़ के शौकीनों को यह उम्मीद ही नहीं थी कमांडर कप की रेस इतनी जल्द हो जाएगी। साथ ही रेसकोर्स के ठीक सामने लगे दिवाली मेले को लेकर आसपास रहने वालों लोगों के बीच अधिक रोमांच रहा। हालांकि आर्मी के बड़े अधिकारियों में इस रेस को लेकर खूब उत्साह रहा, लेकिन रेस के खत्म होने के बाद वे भी दीवाली मेले का आनंद उठाने पहुंचे।
विज्ञापन

आर्मी कमांडर कप में ड्रीम डील का जलवा, देखें बेहतरीन तस्वीरें

11 of 11
...और ये भी रहे आकर्षण के केंद्र
लेडीज विथ लॉगेस्ट इयर रिंग्स- अनुपमा गुहा
मोस्ट कलरफुल लेडी- आफरीन सिद्दीकी
मोस्ट कलरफुल जेंट्स- निशीथ कपूर
हेल्दियस्ट जेंट्स- मेजर जनरल वीजी रामाकृष्णन
मेड फॉर इच अदर (सीनियर कपल)- मिस्टर एंड मिसेज कोचर
मेड फॉर इच अदर (यंग कपल)- मिस्टर एंड अरविंद वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें