फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भेजी गई सीएम योगी की तस्वीर से शादी करने वाली महिला, जानें- कौन है ये, तस्वीरें

Sat, 09 Dec 2017 11:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में गिरफ्तार की गईं महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष नीतू सिंह समेत चार नेताओं पर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। वे लंबे समय से आंगनबाड़ी वर्कर्स का मानदेय बढ़ाने के लिए आंदोलन कर रही हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को सीतापुर में चारों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पूनम सिंह की अदालत में पेश किया गया। सीजेएम ने चारों को जेल भेज दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की नेताओं ने शुक्रवार को ‘नैमिषेय शंखनाद’ कार्यक्रम में जा रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले को रोकने की कोशिश की थी। उससे पहले 5 दिसंबर को संघ अध्यक्ष नीतू सिंह ने दुल्हन का रूप धरकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ विवाह रचाने का स्वांग भी रचा था।
विज्ञापन

3 of 4
शुक्रवार को जब सीएम नैमिषारण्य आए थे तो नीतू सिंह तीन अन्य वर्कर्स के साथ मुख्यमंत्री के काफिले के बीच पहुंच गईं। इस पर पुलिस ने आंगनबाड़ी नेता नीतू सिंह, सरिता वर्मा, मंजू बंशवार, संतोष कुमारी को गिरफ्तार किया था। उनका कहना था कि वे 15 हजार रुपये महीने मानदेय न होने तक वे इस तरह से अपना आंदोलन जारी रखेंगी।
विज्ञापन

4 of 4
चारों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत राष्ट्रद्रोह जैसी गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  उधर, पुलिस अधिकारियों को संदेह था कि कहीं न्यायालय में पेशी के दौरान संगठन की अन्य महिलाएं उपद्रव न करें, इसको लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें