फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Milkipur Bypoll 2025 : वोटिंग के लिए मतदाता उत्साहित, सांसद ने गड़बड़ी के लगाए आरोप, तस्वीरों में देखें नजारे

Wed, 05 Feb 2025 10:38 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

Milkipur Upchunav 2025 : अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदान के लिए वोटरों ने भारी उत्साह है। हर बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी व अन्य वरिष्ठ पुलिसकर्मी भ्रमणशील हैं।
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव में सुबह नौ तक 13.34 फ़ीसदी मतदान हुआ है। इस दौरान सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम चंद्र विजय सिंह और एसएसपी राजकरण नय्यर लगातार भ्रमणशील हैं।

कुछ बूथों पर ईवीएम में खराबी के चलते मतदान थोड़ी देर तक बाधित रहने की सूचना मिली है। हालांकि बाद में दूसरी ईवीएम के माध्यम से ज्यादातर जगहों पर सुचारू रूप से मतदान शुरू करा दिया गया है। सभी बूथों पर लंबी कतार लगी हुई है। वोटरों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
बूथों पर युवा, बुजुर्ग और महिला सभी वर्ग के मतदाता कतार में दिख रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी की ओर से कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसे लेकर सपा ने एक्स पर कुछ पोस्ट भी किए हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
सांसद अवधेश प्रसाद ने भी मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। हालांकि इस बारे में पूछे जाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि सभी जगह पर शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से मतदान हो रहा है। निर्वाचन आयोग के सामान्य प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक भी निगरानी कर रहे हैं।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
मतदान के लिए युवा और बुजुर्ग सभी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग बूथों पर जाकर निरीक्षण किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें