लखनऊ में रविवार को विंटेज कारों की रैली निकली तो हर कोई इन कारों को देखता ही रह गया। इस दौरान एक से एक पुरानी कारों का प्रदर्शन किया गया। लखनऊ के 1090 से हयात होटल तक निकली इस रैली में कारों को देखकर किसी को पुरानी फिल्मों की याद आई तो कोई नवाबों की जीवन शैली का अंदाजा लगाने लगा। रैली के दौरान एक विंटेज कार। ऐसी कारें अब सिर्फ पुरानी फिल्मों में ही नजर आती हैं। लोगों ने कई जगह रुककर अपने मोबाईल से इन कारों की तस्वीरें ली। लाजवाब...। इस मौके पर इन कारों के साथ तस्वीरें लेने का मौका कौन गंवा सकता था। रैली में शामिल एक कार।