तुझको बनाकर के ले जाएंगे बद्री कि दुल्हनिया...ओ राधा तेरी चुनरी ओ राधा तेरा झुमका जैसे गानों पर थिरकती महिलाओं ने शनिवार को तीज उत्सव मनाया।
विज्ञापन
2 of 9
कजरी तीज के मौके पर गोमती नगर के एक होटल में क्लब की महिलाओं ने रैंपवॉक किया, गीत गाए और बैंगिल गेम्स, बैलेंसिंग गेम्स और क्विज प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
3 of 9
जज की भूमिका में रहीं किरनजीत, कमल माथुर और रीता जायसवाल ने 45 वर्ष से कम उम्र में पहला पुरस्कार शिल्पा गांधी, दूसरा श्रुति जायसवाल को दिया।
4 of 9
45 वर्ष से अधिक उम्र में मधु माथुर प्रथम, मनु चौहान द्वितीय रहीं। नंदना श्रीवास्तव, गोपिका जलोटा, अनू मारवाह व शीबा समेत तमाम शामिल रहीं।
विज्ञापन
5 of 9
तंबोला और मेहंदी में मारी बाजी
कजरी तीज के मौके गोमती नगर के ही एक होटल में संवेदना संस्था की ओर से हुए आयोजन में महिलाओं ने सिंगिंग और रैम्प पर वॉक किया। इसके साथ ही तंबोला, मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन
6 of 9
संस्था की अध्यक्ष अनामिका चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उनकी तरह ही समाज सेवा से जुड़ी और महिलाओं को संस्था से जोड़ना है। इस मौके पर छवि दीक्षित, श्वेता शर्मा, सिद्धि शर्मा और निधी सिंह शर्मा मौजूद रहीं।