राम गोपाल वर्मा की आने वाली फिल्म 'श्रीदेवी' की कामुक हीरोइन से मिले हैं आप? रिलीज से पहले अपने बोल्ड दृश्यों की वजह से यह फिल्म चर्चाओं में आ गई और ये बोल्ड दृश्य लखनऊ की एक लड़की पर फिल्माए गए हैं।
विज्ञापन
रियल लाइफ में यूं दिखती हैं रामू की कामुक 'श्रीदेवी'
2 of 9
अपनी फिल्मों के विषय और ट्रीटमेंट को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाले राम गोपाल वर्मा एक नई फिल्म के साथ आ रहे हैं। फिल्म का नाम श्रीदेवी है। इस फिल्म का नाम पहले सावित्री था। विवादों से बचने के लिए रामू ने फिल्म का नाम श्रीदेवी कर दिया।
विज्ञापन
रियल लाइफ में यूं दिखती हैं रामू की कामुक 'श्रीदेवी'
3 of 9
श्रीदेवी नाम करने के बाद राम गोपाल वर्मा और भी समस्याओं में आ गए। अभिनेत्री श्रीदेवी और उनके पति बोनी कपूर को इस बात पर घोर आपत्ति थी कि सेक्सुआलिटी से भरी हुई इस फिल्म में उनकी पत्नी का नाम प्रयोग हो रहा है।
रियल लाइफ में यूं दिखती हैं रामू की कामुक 'श्रीदेवी'
4 of 9
इस बात पर राम गोपाल वर्मा ने श्रीदेवी के नाम एक खुला पत्र लिखा और इसे मीडिया में जारी कर दिया। रामू का कहना था कि श्रीदेवी फिल्म में एक किशोर अपनी सेक्स फैंटेंसी एक महिला में देखता है। चूंकि किशोर उम्र में मेरी यह फैंटेंसी श्रीदेवी को लेकर थी इसलिए मैने इस फिल्म का नाम श्रीदेवी रखा।
विज्ञापन
रियल लाइफ में यूं दिखती हैं रामू की कामुक 'श्रीदेवी'
5 of 9
नाम के साथ यह फिल्म अपने उत्तेजक पोस्टर की वजह से चर्चाओं में आई। तमिल और तेलुगू में बन रही इस फिल्म के जो भी पोस्टर जारी हुए उन्होंने एक विवाद पैदा किया। इन पोस्टरों में कामुक अंदाज में दिख रही एक महिला को एक किशोर लड़का घूर रहा है। आपको यह जानकर हैरानी ही होगी कि तमिल फिल्म की यह एक्ट्रेस लखनऊ की है।
विज्ञापन
रियल लाइफ में यूं दिखती हैं रामू की कामुक 'श्रीदेवी'
6 of 9
उस एक्ट्रेस का नाम अनुकृति शर्मा है। अनुकृति मंगलवार के लखनऊ आईं। क्या अनुकृति रियल लाइफ में भी वैसी ही दिख रही हैं जैसी वह फिल्म में सेक्स अपील करती नजर आ रही हैं?
विज्ञापन
रियल लाइफ में यूं दिखती हैं रामू की कामुक 'श्रीदेवी'
7 of 9
लखनऊ पहुंची अनुकृति ने अपने फिल्मी करियर की जानकारी साझा की। अनुकृति ने बताया कि उन्होंने लॉरेटो कान्वेंट से स्कूलिंग की, इसके बाद एमिटी यूनिवर्सिटी से आगे की पढ़ाई पूरी कर मॉडलिंग केलिए मुम्बई चली गईं।
रियल लाइफ में यूं दिखती हैं रामू की कामुक 'श्रीदेवी'
8 of 9
मुंबई में उनको शुरुआत में कोई बड़ा ऑफर नहीं हुआ और वह अपना कैरियर बनाने के लिए मुंबई में ही जमी रहीं। हैदराबाद में एक फैशन शो के दौरान फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा से मुलाकात हुई, जहां उन्हें फिल्म ‘श्रीदेवी’ के लिए ऑफर मिला।
रियल लाइफ में यूं दिखती हैं रामू की कामुक 'श्रीदेवी'
9 of 9
अनुकृति ने बताया कि ‘श्रीदेवी’ तेलगु व तमिल भाषा में बन रही है, जो मई के पहले सप्ताह में रिलीज होगी। इसके बाद फिल्म का हिंदी रिमेक भी बनाने की योजना है।