रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में आयोजित आभार समारोह में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के तेवर तल्ख दिखे। उन्होंने जहां अपनी मां सोनिया गांधी की जीत का श्रेय जनता को दिया। वहीं, जिला संगठन और कामचोरी करने वाले कुछ नेताओं को सख्त संदेश भी दिया।
उन्होंने कहा कि सच्चाई ये है कि आप सब में जिसने भी दिल से काम किया है, उसकी जानकारी आपको हो। जिसने नहीं किया है, उसकी जानकारी मैं करूंगी।