फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

NTPC हादसा: बॉयलर फटा और हर तरफ बिखर गई लाशें, मची चीख-पुकार, तस्वीरें

Wed, 01 Nov 2017 10:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
1 of 17
एनटीपीसी - फोटो : amar ujala
रायबरेली के ऊंचाहार में एटीपीसी प्लांट में बॉयलर का पाइप फटने के बाद हर तरफ लाशें बिखर गईं और चीख-पुकार मच गई। हादसे में सौ से अधिक श्रमिक कर्मचारी गम्भीर रूप से झुलस गए। हादसे में सौ से ज्यादा कर्मचारी झुलस गए जबकि 16 की मौत हो चुकी है। एनटीपीसी अस्पताल में सौ से ज्यादा घायलों को भर्ती करवाया गया है। जबकि दर्जनों घायलों को जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में भेजा गया है।

2 of 17
हादसा दोपहर 3.40 बजे हुआ। 500 मेगावाट की यूनिट नंबर 6 की बॉयलर स्टीम पाइप धमाके के साथ फट गई। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने हादसे में 16 मौतों की पुष्टि की। वहीं, 100 से ज्यादा झुलस गए।एनटीपीसी के एजीएम संजीव कुमार शर्मा, प्रभात श्रीवास्तव और एजीएम मिश्रीराम झुलस गए जिन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। 32 सदस्यीय एनडीआरएफ टीम जिला प्रशासन और एनटीपीसी के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही। देर शाम तक घायलों को निकालने का सिलसिला जारी रहा।

3 of 17
हादसा होते ही सीआईएसएफ ने एनटीपीसी परिसर की घेराबंदी कर दी। लोगों का प्रवेश रोक दिया गया। प्रशासन और पुलिस के अफसर और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया। प्रतापगढ़ और रायबरेली की 40 एंबुलेंस बुला ली गईं। निजी बसें भी लाई गईं। इसके बाद एक-एक करके श्रमिकों को बाहर निकाला गया।

4 of 17
सीएम योगी आदित्यनाथ मॉरिशस में हैं। घटना की जानकारी होते ही उन्होंने एडीजी लॉ एंड आर्डर और प्रमुख सचिव गृह को मौके पर भेजा। सीएम ने मृतक आश्रितों को 2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार और घायलों को 25 हजार रुपये की मदद का एलान किया।

5 of 17
हादसे के बाद हर तरफ लाशें ही लाशें फैल गईं।
विज्ञापन

6 of 17
एनटीपीसी प्लांट का एक दृश्य।

7 of 17
एनटीपीसी प्लांट का एक दृश्य।

8 of 17
प्लांट के अंदर का दृश्य।

9 of 17
हादसे की एक तस्वीर।

10 of 17
प्रदेश के स्वास्‍थ्य मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह ने बताया कि मदद के लिए 50 से ज्यादा एंबुलेंस लगा दी गई हैं।

11 of 17
एंबुलेंस से मरीजों को निकालते हुए।

12 of 17
एंबुलेंस तैनात कर दी गई हैं। जिससे कि घायलों को जरा भी मुश्किल होने पर सही इलाज के लिए रेफर किया जा सके।

13 of 17
प्रशासन पूरे मामले पर पैनी नजर रखे हुए है।

14 of 17
हादसे के शिकार लोगों के लिए मुआवजे की घोषणा की जा चुकी है। मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपये व घायलों के परिवारीजनों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है।

15 of 17
इस दौरान प्रशासन पूरी मदद कर रहा है। सीएम योगी ने निर्देश जारी किए।

16 of 17
एनटीपीसी - फोटो : amar ujala
घायलों को देर रात लखनऊ लाया गया।
विज्ञापन

17 of 17
पांच एंबुलेंस से कई मरीजों को अस्पताल लाया गया।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें