फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Party: 12 बजते ही जश्न में डूबा शहर, देर रात तक चलता रहा मस्ती का दौर, तस्वीरें

Sun, 01 Jan 2023 04:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
ठंड से सराबोर लखनऊ ने नए साल का जश्न अपने अंदाज में मनाया। शनिवार शाम से ही घरों से लेकर होटल-क्लबों में तैयारियां तेज हो गई थीं। जैसे ही रात 12 बजे घड़ी की तीनों सुइयां एक साथ इकट्ठा हुईं तो पूरा शहर जश्न में डूब गया। हजरतगंज से लेकर समिट बिल्डिंग और अन्य इलाकों में हजारों युवा देर रहा तक जश्न में डूबे रहे।

कार्यक्रमों में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस के अलावा अस्पतालों व नगर निगम कर्मचारियों को शनिवार, रविवार को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस दौरान 100 से अधिक जगहों पर 8000 पुलिसकर्मी व पीएसी की 16 कंपनी तैनात किए गए हैं। हुड़दंगियों से निपटने के लिए हर चौराहे पर पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amar ujala
शनिवार को कड़ाके की ठंड के बावजूद शहरवासियों में नये साल को लेकर उल्लास रहा। शाम को पुलिस की सख्ती के चलते कुछ जगहों को छोड़कर बाकी सार्वजनिक स्थलों पर शांति व्यवस्था कायम रही। ज्यादातर लोगोें ने अपने दोस्तों, परिचितों व परिवार के साथ या तो घर में या फिर किसी होटल, क्लब या निजी भवन में नये साल का जश्न मनाया।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : amar ujala
लखनऊ की समिट बिल्डिंग का एक दृश्य। यहां पर बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे और जमकर जश्न मनाया।

4 of 8
- फोटो : amar ujala
यहां पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। समिट बिल्डिंग के बाहर भारी भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के हजरतगंज में युवाओं की जबरदस्त भीड़ रही। इसके लिए पहले से ही तैयारियां कर ली गई थीं। ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के ऐतिहासिक रूमी गेट के सामने नए वर्ष के जश्न में अपनी खुशी का इजहार करती एक युवती।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : amar ujala
लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाने के लिए पहुंचे और खूब इंज्वॉय किया।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amar ujala
लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाने के लिए पहुंचे और खूब इंज्वॉय किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें