फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिस नेचुरल कॉन्टेस्ट' में बेटियों ने दिखाया हुनर, तस्वीरें

Sun, 27 Dec 2015 09:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 13
रैम्प पर इठलाती, बलखाती लड़कियां। बेहद सधे हुए कदम और दिलकश अंदाज। ड्रेसिंग सेंस भी दिल को छू लेने वाला। जवाब इतने खूबसूरत कि अनायास दर्शकों की तालियां बज उठतीं। साडिय़ों से लेकर स्कर्ट तक पहने हुए लड़कियों ने जब कैटवॉक किया तो प्रोफेशनल मॉडल्स को मात देती नजर आईं।
विज्ञापन

'मिस नेचुरल कॉन्टेस्ट' में बेटियों ने दिखाया हुनर, तस्वीरें

2 of 13
मौका था, अमर उजाला और डाबर वाटिका शैम्पू की ओर से शनिवार को गोमती नगर स्थित एक निजी होटल में आयोजित 'मिस नेचुरल कॉन्टेस्ट' के सिटी फिनाले का, जिसमें दस लड़कियों को चुना गया।
विज्ञापन

'मिस नेचुरल कॉन्टेस्ट' में बेटियों ने दिखाया हुनर, तस्वीरें

3 of 13
इनमें से बेस्ट मॉडल्स को १२ जनवरी को होने वाले ग्रैण्ड फिनाले में अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। कॉन्टेस्ट से प्रतिभागियों के आने का सिलसिला शनिवार सुबह से ही शुरू हो गया था।

'मिस नेचुरल कॉन्टेस्ट' में बेटियों ने दिखाया हुनर, तस्वीरें

4 of 13
इसके बाद म्यूजिक के बीच जब रैम्पवॉक शुरू हुआ तो दर्शकों ने तालियों से प्रतिभागियों का इस्तकबाल किया। १०३ प्रतिभागी कॉन्टेस्ट में शामिल हुए। अलग-अलग बैकग्राउण्ड से ताल्लुक रखने वाली इन प्रतिभागियों ने सलवार सूट, साड़ी, जींस, स्कर्ट आदि परिधानों में रैम्पवॉक किया।

विज्ञापन

'मिस नेचुरल कॉन्टेस्ट' में बेटियों ने दिखाया हुनर, तस्वीरें

5 of 13
जजों की भूमिका में ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी गुप्ता, शालिनी अग्रवाल व नबीला अहमद ने प्रतिभागियों में से टॉप टेन को चुना। इसके अलावा बेस्ट मिस नेचुरल हेयर के लिए कैथेड्रल की ग्यारहवी की छात्रा अत्रिका बिशेन, सीक्रेट टेम्पटेशन मिस स्टाइलिश के अवार्ड के लिए आर्किटेक्ट वर्षा कपूर व बीबा फैशन आइकॉन के लिए एश्वर्या गुप्ता, साधना सिंह, ममता जोशी, नम्रता, वर्षा कपूर को चुना गया।
विज्ञापन

'मिस नेचुरल कॉन्टेस्ट' में बेटियों ने दिखाया हुनर, तस्वीरें

6 of 13
प्रतिभागियों ने कॉन्टेस्ट के बाद गाने सुनाए और डांस भी किया। प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार दिए गए। डाबर वाटिका शैम्पू, मैक्सीटोस चिप्स, सीक्रेट टेम्पटेशन, मॉडर्न स्टाइलिश एक्वालाइट फुटवियर और फैशन पार्टनर बीबा का सहयोग रहा।
विज्ञापन

'मिस नेचुरल कॉन्टेस्ट' में बेटियों ने दिखाया हुनर, तस्वीरें

7 of 13
टॉप टेन में शुमार
ऐश्वर्या गुप्ता, अत्रिका बिशेन, कोमल यादव, मोनिका गुप्ता, ममता जोशी, मुस्कान खान, नम्रता, श्रद्घा गोस्वामी, वर्षा कपूर, प्राची गुप्ता।

'मिस नेचुरल कॉन्टेस्ट' में बेटियों ने दिखाया हुनर, तस्वीरें

8 of 13
बेस्ट मिस नेचुरल हेयर का खिताब जीतने वाली अत्रिका बिशेन कहती हैं, ''चेहरे की असल खूबसूरती बालों से होती है। दरअसल, पूरी पर्सनैलिटी को ग्रूम करने में बालों का अहम योगदान होता है। मैं हमेशा अपने बालों का विशेष ख्याल रखती हूं। इसके लिए प्राकृतिक उत्पादों का इस्तेमाल करना पसंद करती हूं। यह अवार्ड जीतना मेरे लिए खुशी की बात है।'

'मिस नेचुरल कॉन्टेस्ट' में बेटियों ने दिखाया हुनर, तस्वीरें

9 of 13
सीक्रेट टेम्पटेशन मिस स्टाइलिश का खिताब जीतने वाली वर्षा कपूर का कहना है 'स्टाइल और एट्टीट्यूड आपके व्यक्तितव को निखारते हैं। फैशन की दुनिया में इन दोनों का संतुलन बनाकर रखना जरूरी है। इनकी वजह से ही आत्मविश्वास पैदा होता है, जो आपको मंजिल तक पहुंचाता है। मेरे स्टाइल को जजों ने सराहा, इसके लिए शुक्रिया।'

'मिस नेचुरल कॉन्टेस्ट' में बेटियों ने दिखाया हुनर, तस्वीरें

10 of 13
बीबा फैशन आइकॉन ऐश्वर्या गुप्ता ने कहा, 'फैशन आपको असली मुकाम दिलवाता है। सच कहूं तो फैशन सिर्फ अच्छे कपड़े पहनना नहीं है और न ही सुंदर दिखना फैशन की निशानी है। आपके बातचीत का ढंग, रहन-सहन और सामाजिक प्रवृत्तियों के मिश्रण से फैशन डेवलप होता है, जो आपको आईकॉन बनाता है।'

'मिस नेचुरल कॉन्टेस्ट' में बेटियों ने दिखाया हुनर, तस्वीरें

11 of 13
कॉन्टेस्ट की जज व ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी गुप्ता के अनुसार, 'ऐसे आयोजन लड़कियों में आत्मविश्वास जगाने का काम करते हैं। उन्हें एक्सपोजर मिलता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। लेकिन ब्यूटी सिर्फ वह नहीं होती जो सामने नजर आती है, बल्कि यह आंतरिक होती है। जिससे आपका व्यक्तित्व जुड़ा होता है, इसलिए तन के साथ-साथ मन की सुंदरता जरूरी है।'

'मिस नेचुरल कॉन्टेस्ट' में बेटियों ने दिखाया हुनर, तस्वीरें

12 of 13
श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी की निदेशक शालिनी अग्रवाल का कहना है 'अमर उजाला का शुक्रिया। लड़कियों को ऐसा प्लेटफॉर्म मुहैया कराया, जहां एक्टिंग-मॉडलिंग में कैरियर की चाह रखने वाली लड़कियां के साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग जैसे एकेडमिक बैकग्राउंड की लड़कियां भी शामिल हुईं। हुनरमंदों की आमद अधिक थी, इसलिए प्रतिभागियों में से टॉप टेन चुनना आसान नहीं रहा।'
विज्ञापन

'मिस नेचुरल कॉन्टेस्ट' में बेटियों ने दिखाया हुनर, तस्वीरें

13 of 13
प्रतियोगियों के बारे में फैशन डिजाइनर नबीला अहमद ने कहा 'ब्यूटी कॉन्टेस्ट में पार्टीसिपेट करने वाली लड़कियों का आत्मविश्वास उनके बोलचाल में भी नजर आया। उन्होंने बखूबी जवाब दिए। कॉन्टेस्ट से एक बात तो साफ हो गई है कि लड़कियों को फैशन की अच्छी समझ है। कपड़ों के साथ-साथ उनकेमन की खूबसूरती भी देखने को मिली।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें