लखनऊ में एक अपार्टमेंट के घटिया निर्माण से परेशान होकर लोगों ने बिल्डिंग बनाने वाले इंजीनियरों को ही बंधक बना लिया।
विज्ञापन
घटिया बिल्डिंग बनाने पर इंजीनियरों को बनाया बंधक, तस्वीरें...
2 of 9
डेढ़ साल से शिकायत करते-करते तंग आ चुके गोमती नगर विस्तार में बेतवा अपार्टमेंट के आवंटियों का गुस्सा घटिया निर्माण के खिलाफ शनिवार को फूट पड़ा।
विज्ञापन
घटिया बिल्डिंग बनाने पर इंजीनियरों को बनाया बंधक, तस्वीरें...
3 of 9
गुस्साए आवंटियों ने यहां पहुंचे निर्माणकर्ता कंपनी एलएंडटी के इंजीनियर समेत तीन अफसरों को साढ़े छह घंटे तक बंधक बनाए रखा।
घटिया बिल्डिंग बनाने पर इंजीनियरों को बनाया बंधक, तस्वीरें...
4 of 9
कंपनी के अधिकारियों ने जब पुलिस की मौजूदगी में समस्याएं दूर करने का लिखित आश्वासन दिया, तब उन्हें आवंटियों ने जाने दिया। जिन्हें बंधक बनाया गया, उनमें प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र सिंह यादव, वीके सिंह और अकाउंट्स हेड सुनील महेश्वरी शामिल हैं।
विज्ञापन
घटिया बिल्डिंग बनाने पर इंजीनियरों को बनाया बंधक, तस्वीरें...
5 of 9
गोमतीनगर विस्तार की रिवर व्यू योजना में बेतवा अपार्टमेंट का निर्माण एलएंडटी ने किया है और बेचा एलडीए ने है। लाखों रुपये खर्च कर खरीदे गए फ्लैटों के मालिक अब खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। समस्याएं दूर करने को लेकर न तो प्राधिकरण गंभीर है और न ही कंपनी।
विज्ञापन
घटिया बिल्डिंग बनाने पर इंजीनियरों को बनाया बंधक, तस्वीरें...
6 of 9
यह हाल तब है जबकि एलडीए तीन साल का मेंटीनेंस एडवांस में ले चुकी है। एक आवंटी से 15 हजार रुपये सालाना के हिसाब से 45 हजार रुपये रजिस्ट्री के समय ही जमा करा लिए गए हैं। बेतवा में कुल 286 फ्लैट हैं और इनमें से इस समय 140 में फ्लैटों में परिवार रह रहे हैं।
विज्ञापन
घटिया बिल्डिंग बनाने पर इंजीनियरों को बनाया बंधक, तस्वीरें...
7 of 9
आवंटियों का कहना है कि एलडीए ने वादा किया था कि कैंपस वाईफाई से लैस होगा। हर फ्लैट में इंटरकॉम सिस्टम होगा। किचन तक पाइप से गैस पहुंचेगी और केबल कनेक्शन भी मिलेगा। एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। सीसीटीवी तक अपने पैसों से लगवाया है।
घटिया बिल्डिंग बनाने पर इंजीनियरों को बनाया बंधक, तस्वीरें...
8 of 9
गोमती नगर विस्तार की रिवर व्यू योजना में सरस्वती अपार्टमेंट के आवंटी भी घटिया निर्माण के चलते कई तरह की खामियों से जूझ रहे हैं। छह जुलाई 2014 को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरस्वती अपार्टमेंट का औचक निरीक्षण किया था।
घटिया बिल्डिंग बनाने पर इंजीनियरों को बनाया बंधक, तस्वीरें...
9 of 9
खामियों पर सीएम की नाराजगी के बाद एलडीए ने कुछ सुधार कराए थे। हर अपार्टमेंट के लिए जनसुविधा केंद्र शुरू किए थे। बेतवा रेजीडेंट एसोसिएशन के सचिव बताते है कि एक महीने तक तो केंद्र चले लेकिन अब सब बंद है। सरस्वती अपार्टमेंट का निर्माण भी एलएंडटी ने किया है।