नया सेशन शुरू हो चुका है फिर भी लखनऊ यूनीवर्सिटी के कुछ विभागों में सन्नाटा पसरा रहा। ऐसे में सूनसान क्लास में इन कुत्तों ने दिखाए करतब। नया सेशन शुरू होने के बाद भी एलयू में संस्कृत विभाग की क्लास में कोई नहीं पहुंचा। क्लास खाली पाकर कुछ कुत्ते वहां आराम फरमाने पहुंच गए। इस विभाग में सीटों पर भी धूल चढ़ी थी और क्लास पूरी तरह से अस्त-व्यस्त था। हालांकि कुछ स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी तो पहुंचे लेकिन उन्होंने क्लास तक पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। ऐसे में क्लास में सन्नाटा और ठंडक पाकर ये कुत्ते भी वहां आराम फरमाते और अंगड़ाइयां लेते नजर आए।