अनलॉक में मिली छूट और नवरात्र के पावन पर्व पर लखनऊ के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। इस दौरान कहीं-कहीं कोरोना प्रोटोकॉल का बिल्कुल भी पालन नहीं हुआ तो कहीं-कहीं मंदिर प्रशासन ने खुद ही पूरा इंतजाम कर रखा था।
मंदिरों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। इसके साथ ही लोगों ने घरों में भी शक्ति उपासना कर कोरोना से जल्द मुक्ति मिलने की प्रार्थना की।