फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बाजारों के अच्छे दिन, खरीदारी के लिए ज्योतिषाचार्यों व पंडितों का ये है कहना...

Sat, 17 Oct 2020 02:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव रोली खन्ना, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र के साथ ही शनिवार से बाजारों के अच्छे दिन भी शुरू हो जाएंगे। पितृपक्ष से ही अपनी लय में आने को बेताब बाजार गुलजार हो जाएंगे। बाजार के पंडित ही नहीं, ज्योतिषाचार्य व पंडित भी बेहतर कारोबार की ओर इशारा कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों व पंडितों का कहना है कि नवरात्र के हर दिन खरीदारी के विशेष संयोग मिल रहे हैं। क्या नवरात्र के पहले दिन से ही बाजार में रौनक होगी? शनिवार और रविवार वीकेंड होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि रौनक पहले ही दिन से दिखने लगेगी। खरीदारी के लिए अच्छे दिनों का इंतजार कर रहे लोगों को वीकेंड का भी इंतजार नहीं करना होगा। लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा भी नवरात्र को लेकर बेहद आशान्वित हैं। वह कहते हैं, नि:संदेह नवरात्र बाजार को तेजी देगा।

 
विज्ञापन

2 of 6
श्रीराम टावर की मोबाइल शॉप में जुटे खरीदार। - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल मार्केट : 25 फीसदी बढ़ोतरी के साथ शुभारंभ
मोबाइल बाजार लोगों की जरूरत का बाजार बन गया है। गणपति मोबाइल के सुनील अरोड़ा कहते हैं कि कंपनियों ने कई स्कीम दी है। यूं तो सेल नवरात्र में धीमी रहती है, लेकिन सात महीने का लंबा इंतजार हो चुका है। इसलिए ग्राहक खरीदारी के लिए निकलेंगे। बालाजी मोबाइल के नीरज जौहर कहते हैं कि 25 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ बाजार उठेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social
ऑटोमोबाइल रविवार से आएगी तेजी
ऑटोमोबाइल एसोसिएशन से जुड़े सुरेश अग्रवाल मानते हैं कि रविवार से इस सेक्टर के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। वह कहते हैं कि नवरात्र का पहला दिन शनिवार है। इस दिन लोग वाहनों की खरीदारी से झिझकते हैं। इस सेक्टर में क्या ट्रेंड दिख सकता है, इस सवाल पर वह कहते हैं मुझे तो उम्मीद है कि रविवार को 400-500 फोर व्हीलर और 800-1000 के बीच नए दोपहिया वाहनों की बिक्री होगी। यह ट्रेंड आगे भी जारी रहेगा।

4 of 6
खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सराफा बाजार में जश्न, दिवाली तक 60 फीसदी बढ़ेगी बिक्री
लखनऊ सराफा एसोसिएशन के संगठन मंत्री आदिश जैन कहते हैं कि नवरात्र की शुरुआत कारोबार में 20-30 फीसदी की तेजी से होगी, जो दिवाली तक 60 फीसदी तक पहुंच जाएगी। एक दिन के कारोबार का औसत 12-15 करोड़ का है। हर सहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स के धीरज ढल कहते हैं कि बीते एक महीने से आने वाले नौ दिन कहीं ज्यादा बेहतर होंगे। इसके बाद हर दिन कारोबार बढ़ेगा।

 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
कपड़ा बाजार : बिक्री बढ़ने से लौटी रंगत
छोटे भाई की छोटी दुकान के अशोक मोतियानी कहते हैं 20 जिलों के ग्राहक खरीदारी करने आ चुके हैं। कलकत्ता स्टाइल के कुलवंत सिंह के मुताबिक, जिन्होंने नवरात्र के लिए खरीदारी को रोक रखा था, वे अब आएंगे। सुपर-डुपर सेल से बाजार पुरानी रंगत में हैं। हालांकि नवरात्र में नए कपड़ों का चलन नहीं, लेकिन शादी की तैयारियां, दिवाली की खरीदारी तो होती ही है। साड़ी महल के जयदेव बलानी और बिंदल्स के आयुष मित्तल कहते हैं कि ग्राहकों की झिझक खत्म हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
नौ दिन विशेष, पर ये शुभ योग हैं खास
आचार्य शिव शंकर पांडेय के मुताबिक नवरात्र के नौ दिन में कई विशेष योग बन रहे हैं। इसमें 17, 19, और 24 अक्तूबर को सर्वार्थ सिद्धियोग है। वाहन खरीद के लिए उपयुक्त रवि योग 19, 21 और 26 को मिल रहा है। इसके अलावा 22 अक्तूबर को सुकर्मा व प्रजापति योग मिलने के कारण इसे संपत्ति में निवेश व खरीद बिक्री के लिए उत्तम माना गया है।

अपील : कोविड प्रोटोकॉल का करें पालन
लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा कहते हैं कि कोविड संक्रमण रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है। वह कहते हैं कि हमारी सभी दुकानदारों की ओर से ग्राहकों से अपील है कि कृपया दुकानों पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें। मास्क जरूर लगाएं। संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सभी चीजों का पालन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें