आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के लिए आईपीएल का अब तक का सीजन भले ही अच्छा न रहा हो पर लखनऊ वालों पर इसका कोई असर नहीं दिखा। बुधवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में दर्शकों का जोश चरम पर नजर आया। सभी दर्शक अपनी घरेलू टीम को लेकर खासे जोश में दिखे।
वहीं, राजस्थान के युवा और इस आईपीएल के सबसे चर्चित खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए दर्शक खास उत्साहित नजर आए। हालांकि, वैभव ज्यादा देर क्रीज पर नहीं रुक सके और दो चौकों की मदद से मात्र 8 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव के छक्के-चौके देखने आए दर्शकों को निराश होना पड़ा।