फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी डकैतों ने ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्रा दिया था इलाका, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में डाली डकैती

Sun, 03 Mar 2019 03:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के कृष्णानगर थानाक्षेत्र स्थित आलमबाग सराफा बाजार स्थित आरके ज्वैलर्स के यहां हत्या व डकैती के मामले में शोरूम के कर्मचारियों ने बताया कि बदमाशों ने 10 राउंड से अधिक फायरिंग की थी। पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखे बरामद किए हैं। वारदात का पता चलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध, कृष्णानगर और मोहनलालगंज के क्षेत्राधिकारी और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि मौके से बरामद खोखे .32 बोर के हैं। जिस तरह से फायरिंग हुई, उससे बदमाशों के मुंगेर की पिस्टलों से लैस होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : amar ujala
आरके ज्वैलर्स के कर्मचारी रज्जन यादव ने बताया कि बदमाश जैसे ही शोरूम के भीतर घुसे, इलाके की लाइट गुल हो गई। करीब आठ मिनट तक लाइट गायब रही। बदमाशों को अंधेरे में कुछ दिखाई नहीं दिया, इसलिए उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इसी गोलीबारी में राजीव और गुड्डू घायल हो गए। बदमाशों ने अंधेरे में ही शोकेस में रखे जेवर निकाले। जेवरों में कई सजावटी तो कुछ असली थे। बदमाशों के भागने के बाद लाइट आई। बिजली किन हालातों में गई? इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं थी? यह पता लगाने के लिए पुलिस लेसा के स्थानीय कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

3 of 9
लूट व डकैती - फोटो : amar ujala
मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में की वारदात
बिजली गुल होने पर बदमाशों ने अपने मोबाइल की टार्च ऑन कर दी। इसकी रोशनी में ही उन्होंने शोकेस से सोने के जेवर निकालकर बैग में भरे। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें बदमाश मोबाइल की टार्च जलाकर इधर-उधर भागते दिख रहे हैं।

4 of 9
लूट व डकैती - फोटो : amar ujala
 बैग लेकर भागा बदमाश अंधेरे में गिरा, सड़क पर बिखर गए थे जेवर
खूनी लुटेरे हेलमेट और अंगौछे से चेहरा ढककर आए थे। ज्वैलरी शोरूम के कर्मचारियों ने बताया कि तीन बदमाश हेलमेट पहने हुए थे जबकि उनके तीन-चार साथी कपड़े से चेहरा ढके थे। जेवरों से भरा बैग लेकर भाग रहा बदमाश बाहर निकलते ही अंधेरे के कारण असंतुलित होकर गिर पड़ा। उसके हाथ से जेवरों से भरा बैग निकल गया और जेवर सड़क पर बिखर गए। बाइक पर इंतजार कर रहे उसके साथी ने मौके पर पहुंचकर उठाया और जेवर समेटकर भीतर रखे।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : amar ujala
नहरिया की तरफ भागे खूनी लुटेरे, पुलिस बना रही रूट चार्ट
दो लोगों की हत्या व लूटपाट करके खूनी लुटेरे नहरिया की तरफ भागे। पुलिस बदमाशों का रूट चार्ट तैयार कर रही है। देर रात क्राइम ब्रांच की टीम ने शोरूम से नहरिया व उससे आगे के रास्तों पर लगे 45 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में नहरिया तक खूनी लुटेरे नजर आए हैं। हालांकि, उनकी फोटो काफी धुंधली है जिससे पहचानना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : amar ujala
फिल्मी अंदाज में गोलियां चला रहे थे बदमाश
बदमाशों की गोली से घायल पारा की मनीषा वारदात के बारे में सोचकर कांप जाती हैं। उन्होंने बताया कि सब कुछ बहुत ही डरावना था। बदमाश फिल्मी अंदाज में गोलियां चला रहे थे। ऐसा लग रहा था कि उन्हें किसी का डर ही नहीं है। मनीषा ने बताया कि वह मूलरूप से हरदोई की रहने वाली है और यहां बुद्धेश्वर मंदिर के पास पति के साथ रहती हैं। वह नाका की एक कंप्यूटर शॉप में काम करती है। पति उसे बाइक से लेने आता है।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : amar ujala
शनिवार रात वह पति संग घर जा रही थी तभी बदमाश गोलियां चलाते हुए आ गए। एक गोली उसके बाएं हाथ को छूते हुए निकल गई। वह डर के मारे चीखते हुए बाइक से गिर पड़ी। पति व अन्य लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया।

8 of 9
लूट व डकैती - फोटो : amar ujala
भतीजे की हत्या में पैरवी से जोड़ रहे डकैती के तार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजीव कुमार गुप्ता के भतीजे श्याम गुप्ता की लगभग दस साल पहले बाराबंकी में हत्या कर दी गई थी। शनिवार शाम को हुई खूनी वारदात को पुलिस उससे जोड़कर भी देख रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उक्त वारदात की तफ्तीश गाजीपुर थाना में ट्रांसफर कर दी गई है। राजीव उक्त मामले में जोरदार पैरवी कर रहे हैं। कहीं ऐसा तो नही कि भतीजे की हत्या करने वाले बदमाश ही उनकी हत्या के इरादे से आए और वारदात को लूटपाट की शक्ल दे दी हो। (तस्वीर में राजीव कुमार गुप्ता)
विज्ञापन

9 of 9
लूट व डकैती - फोटो : amar ujala
हेलमेट और अंगौछे से चेहरा ढककर आए थे लुटेरे
खूनी लुटेरे हेलमेट और अंगौछे से चेहरा ढककर आए थे। ज्वैलरी शोरूम के कर्मचारियों ने बताया कि तीन बदमाश हेलमेट पहने हुए थे जबकि उनके तीन-चार साथी कपड़े से चेहरा ढके थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें