बैंड की धुनों के बीच और चिकनकारी के संग शहरियों ने एक बार फिर संडे गंजिंग का भरपूर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें, फिर छाया 'गंजिंग' का खुमार
2 of 10
किसी ने सीआरपीएफ बैंड की धुनों का आनंद उठाया तो किसी ने दोस्तों के साथ सेल्फी लेकर गंजिंग को यादगार बनाया। वहीं, चार सौ साल पुरानी चिकनकारी के लाइव डिमॉन्सट्रेशन ने लोगों को आकर्षित किया। इतना ही नहीं लोगों ने गंजिंग में खरीदारी भी की और स्वादिष्ट पकवानों का लुत्फ भी उठाए।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें, फिर छाया 'गंजिंग' का खुमार
3 of 10
जिला प्रशासन की ओर से हजरतगंज में शुरू किए गए गंजिंग कार्निवाल के तहत रविवार को भी शाम सजाई गई, जहां इलाहाबाद से आए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) बैंड की दो टुकड़ियों में पाइप बैंड भी शामिल रहा, जिसके करतब देखने के लिए लोगों का जमावड़ा शाम से ही लगने लगा था।
तस्वीरों में देखें, फिर छाया 'गंजिंग' का खुमार
4 of 10
उमस भरी गर्मी के बीच लोगों ने बैंड के साथ गंजिंग का पूरा मजा लिया। पाइप बैंड को सब इंस्पेक्टर एस मोहंती लीड कर रहे थे। इसके बाद मुख्य बैंड के सब इंस्पेक्टर जयशंकर अवस्थी के नेतृत्व में सीआरपीएफ बैंड ने ‘देश के रक्षक ...’, ‘ये देश है वीर जवानों का...’, ‘संदेशे आते हैं...’, ‘नीले गगन के तले...’, ‘आजा सनम....’, ‘फिजा भी है जवां-जवां...’ और ‘पंख होती तो उड़ जाती मैं....’ सहित गीतों की धुनों से गंजिंग का मजा दोगुना किया।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें, फिर छाया 'गंजिंग' का खुमार
5 of 10
गंजिंग के दौरान जिलाधिकारी राजशेखर,डीआईजी आरके चतुर्वेदी, सीआरपीएफ डीआईजी भानू प्रताप सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव, टूरिज्ट इंफॉर्मेशन अधिकारी पारिजात पाण्डेय इत्यादि उपस्थित रहे। (फोटो में- मौजूद दर्शक।)
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें, फिर छाया 'गंजिंग' का खुमार
6 of 10
संडे गंजिंग की खास बात यह रही कि ट्रैफिक को पूरी तरह से रोका नहीं गया था। या यूं कहें कि मल्टीलेवल पार्किंग के सामने की सड़क पर बैरीकेडिंग कर कार्यक्रम कराए जा रहे थे तथा शेष सड़क पर यातायात सुचारु रूप से चल रहा था। इससे न तो वहां से गुजरने वालों को मुश्किलें पेश आईं और न ही लोगों की गंजिंग में खलल पड़ी।