एक-दूसरे के धुर विरोधी के तौर पर जाने, जाने वाले आजम खां और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानमंडल सत्र के पहले दिन गर्मजोशी से मिले तो हर किसी की नजर टिक गईं। आजम खां जब योगी से सदन में मिले तो उनका हाथ थाम लिया। दोनों एक-दूसरे से हंसी-मजाक करते हुए नजर आए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
आजम अपने भाषणों में भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। भाजपा से उनकी तल्खी ही ज्यादा चर्चा में रहती है।
विज्ञापन
3 of 6
वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ की छवि भी लंबे समय तक एक हिंदूवादी चेहरे के रूप में रही है।
हालांकि, विधानमंडल सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। सपा-कांग्रेस के नेताओं ने बिजली के बढ़े दामों को लेकर सरकार पर निशाना साधा और इसे जनता पर वज्रपात करार दिया।