फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सांप्रदायिक बवाल के चलते लखनऊ में तनाव

विज्ञापन
1 of 10
यूपी की राजधानी लखनऊ के बाजारखाला के टिकैतगंज स्थित मास्टर कन्हैयालाल रोड पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दो समुदाय के बीच हुई मामूली कहासुनी देर शाम आपसी संघर्ष में बदल गई। दोनों तरफ से उन्मादी नारे लगने लगे। सैकड़ों लोग घरों से निकल आए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: सांप्रदायिक बवाल के चलते लखनऊ में तनाव

2 of 10
कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। गलियां ईंट-पत्थरों से पट गईं। इलाके में भगदड़ मच गई। लोगों ने घरों के खिड़की-दरवाजे बंद कर लिए तो दुकानदार शटर गिराकर भाग निकले।
विज्ञापन

तस्वीरें: सांप्रदायिक बवाल के चलते लखनऊ में तनाव

3 of 10
उपद्रवियों का गुस्सा भड़का और उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की।

तस्वीरें: सांप्रदायिक बवाल के चलते लखनऊ में तनाव

4 of 10
बवाल बढ़ता देख इलाके में भारी फोर्स तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: सांप्रदायिक बवाल के चलते लखनऊ में तनाव

5 of 10
पुलिस टीमें एक तरफ लोगों को संभालने की कोशिश करती तो दूसरी तरफ से पथराव-फायरिंग शुरू हो जाती। आक्रोशित लोगों ने कई बार पुलिस टीमों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: सांप्रदायिक बवाल के चलते लखनऊ में तनाव

6 of 10
तोड़फोड़ में तीन कारें और चार दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ लोगों के चोटिल होने की भी सूचना है।
विज्ञापन

तस्वीरें: सांप्रदायिक बवाल के चलते लखनऊ में तनाव

7 of 10
लोगों ने पुलिस के जवानों को भी नहीं बख्‍शा और उन्हें भी निशाना बनाया।

तस्वीरें: सांप्रदायिक बवाल के चलते लखनऊ में तनाव

8 of 10
देर रात तक इलाके में तनाव बना रहा और लोग घरों में दुबके रहे।

तस्वीरें: सांप्रदायिक बवाल के चलते लखनऊ में तनाव

9 of 10
माहौल को देखते हुए वहां पीएसी तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

तस्वीरें: सांप्रदायिक बवाल के चलते लखनऊ में तनाव

10 of 10
डीआईजी व प्रभारी एसएसपी आरके चतुर्वेदी और डीएम राजशेखर सहित पुलिस-प्रशासन के आला अफसरों ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें