फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी भाजपा के लिए भी मायावती ने किया था प्रचार, तस्वीरों में देखें- कैसे बदलती रही यूपी की सियासत

Sun, 13 Jan 2019 06:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
सियासत में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। ये तस्वीरें भी सियासत की इसी अनिश्चितता को दिखाती हैं। राजनेता कभी तो एक-दूसरे को जमकर खरी-खोटी सुनाते हैं तो कभी आपस में गलबाहियां करते हुए नजर आते हैं। ये तस्वीरें इसकी गवाह हैं।
विज्ञापन

2 of 6
यूपी में सपा-बसपा के गठबंधन ने सियासत से जुड़ी उन यादों को भी ताजा कर दिया है, जिन्हें वक्त ने भुला दिया था। सपा-बसपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया है। तो इसके पहले 1993 में भी दोनों पार्टियां मिलकर यूपी में सरकार बना चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
तस्वीरे में बसपा संस्थापक कांशीराम (बीच में), मायावती व मुलायम सिंह यादव (दायें)।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
ये यूपी के 2017 के विधानसभा चुनाव की तस्वीरें हैं। इस जोड़ी को मीडिया में खास चर्चा मिली थी। तस्वीरों में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस के तत्कालीन उपाध्यक्ष राहुल गांधी गलबाहियां करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
...और इस तस्वीर को कोई कैसे भूल सकता है। आज प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा की जमकर बखिया उधेड़ने वाली मायावती ने 2002 में गुजरात में भाजपा के लिए प्रचार किया था। (तस्वीर में अटल बिहारी वाजपेयी, मायावती व नरेंद्र मोदी।)
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
1996 में बसपा ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। ये तस्वीर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह की हैं। जिसमें बसपा सुप्रीमो मायावती व कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी साथ-साथ हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें