फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: लखनऊ के चिड़िया घर में इस तरह बैठे दिखे लोग, आसपास मची भगदड़, जानें- पूरा मामला

Fri, 26 Mar 2021 07:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ के चिड़िया घर में मंगलवार को कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई। लोग खुद को बचाने के लिए छिपकर बैठ गए तो महिलाएं अपने बच्चों को लेकर इधर-उधर भागने लगीं। काफी देर तक अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, चिड़ियाघर में मंगलवार को उस समय भगदड़ मच गई जब मधुमक्खियों ने अचानक वहां घूमने फिरने आए लोगों पर हमला बोल दिया। इस घटना के लिए कुछ वही लोग जिम्मेदार भी हैं जिन्होंने चुपके से मधुमक्खियों के छते पर पत्थर फेंक कर उन्हें छोड़ने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हमला इतना जोरदार था कि वहां मौजूद लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागे छिपकर बचने की कोशिश की कुछ महिलाओं ने तो बच्चों को दुपट्टे से और साड़ी के पल्लू से बचाया। मगर हमलावरों का झुंड इतना बड़ा था कि बहुत से लोग उनके चपेट में आ गए।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
‘मधुमक्खीयों’ का एक झुण्ड था जिसमें खेल खेल में किसी ने पत्थर मार दिया था, जिससे गुस्से में बौखलाई मधुमक्खियों के झुण्ड ने वहां पार्क में मस्ती कर लोगों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कोई अपने बच्चे को अपने आंचल में छुपा कर भाग रहा था तो कोई अपने दुपट्टे से अपने बच्चे को ढक रहा था। चिड़ियाघर प्रशासन को जब इसकी खबर लगी तो पार्क का पूरा हिस्सा खाली करा लिया गया। कर्मचारियों ने तुरंत आग जलाई और उसके धुंए से मधुमक्खियों को भगाने का प्रयास किया तो राहत मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें