फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में शूटिंग के दौरान इस अंदाज में नजर आए 'शहंशाह', झलक पाने को बेकरार रहे प्रशंसक

Thu, 20 Jun 2019 05:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ में पहली बार फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने को उनके प्रशंसक बेताब रहे। फिल्म के क्रू मेंबर के साथ उन्होंने बुधवार सुबह से लोकशन पर लाइट, कैमरा, एक्शन के साथ शूटिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
मंगलवार दोपहर शहर पहुंचने के बाद फिल्म के मुख्य किरदार अमिताभ बच्चन और निर्देशक शूजीत सरकार ने सुबह ही शूट की पहली लोकेशन पर डेरा डाला।
विज्ञापन

3 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : amar ujala
फिल्म यूनिट के सूत्रों के मुताबिक कैसरबाग के महमूदाबाद हाउस के भीतर हो रहे इनडोर शूट के पहले दिन लोकल कलाकारों के कुछ टेस्ट शॉट के अलावा कैमरा टीम सुबह से दोपहर तक कैमरों के एंगल पर काम करती रही।

4 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : amar ujala
अमिताभ एक बड़े कमरे में निर्देशक के साथ कई मसलों पर बात करते दिखे। फिल्म से अमिताभ बच्चन के जुडे़ होने के चलते महमूदाबाद हाउस के बाहर से भीतर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
मुख्य द्वार पर ही पुलिसिया इंतजाम के अलावा बाउंसर्स के चलते सिवाय यूनिट के किसी और को भी जाने का मौका नहीं मिला। हालांकि अमिताभ के प्रशंसकों का हुजूम जरूर दोपहर के समय सुहाने मौसम में छतों पर घूमकर भीतर की एक झलक के लिए बेकरार दिखे, लेकिन उन्हें भी क्रू के अलावा मैदान में सिर्फ गाड़ियां ही दिखीं।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सुबह निर्देशक शूजीत सरकार और अमिताभ बच्चन के कोठी के भीतर का हालचाल लेती कुछ तस्वीरें जरूर फैन्स ने खींचकर सोशल मीडिया पर साझा कर दीं। दोपहर में बूंदाबांदी ने क्रू की तैयारियों पर भी प्रभाव डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
कैसरबाग के महमूदाबाद हाउस के आसपास सुरक्षा के तामझाम, वैनिटी वैन देख कर गुजर रहे लोगों को जब पूछताछ के बाद जानकारी हुई तो बिग बी की झलक के लिए अलबत्ता सड़क के किनारे लोगों के झुंड शाम से पहले खड़े दिखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें