फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता: यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने पंजा लड़ाया, बच्चों संग की रस्साकसी व खेला गुल्ली डंडा

Thu, 29 Sep 2022 11:00 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 12
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला की तरफ से अपने सामाजिक सरोकारों की कड़ी में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान कबड्डी, खो-खो, शतरंज, लंबी कूद, ऊंची कूद, कंचा, दौड़, रस्साकशी,  स्लो साइकिल, गुल्ली डंडा समेत कई खेलों का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी भाग लिया और अपने स्कूल के दिनों, गांव-घर में खेले जाने वाले खेलों की यादें ताजा की। उन्होंने पंजा लड़ाया, साइकिलिंग की, गुल्ली डंडा खेला और रस्साकसी की।

विधानसभा अध्यक्ष ने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन हमें हमारे ग्रामीण जीवन से जोड़ते हैं। ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए।

प्रतियोगिता का आयोजन 1090 वीमेन पावर लाइन के पास रिवर फ्रंट स्टेडियम में  किया गया। प्रतियोगिता में हर उम्रवय के लोगों ने हिस्सेदारी की।
विज्ञापन

2 of 12
- फोटो : amar ujala
रस्साकसी में बच्चों ने भाग लिया और खूब जोरआजमाश थी। उनका कहना था कि अब इस तरह के खेल कम होते हैं। अमर उजाला के इस आयोजन में आकर अच्छा लगा।
विज्ञापन

3 of 12
- फोटो : amar ujala
यूपी विधासभा अध्यक्ष ने भी रस्साकसी में हाथ आजमाए। उन्हें अपने साथ पाकर बच्चे भी खुश थे।

4 of 12
- फोटो : amar ujala
विधानसभा अध्यक्ष ने गुल्ली डंडा भी खेला। ग्रामीण क्षेत्रों में गुल्ली डंडा खेला जाता है। हालांकि, समय के साथ इसका भी चलन कम हो गया है।
विज्ञापन

5 of 12
- फोटो : amar ujala
प्रतियोगिता में स्लो साइकिल का भी आयोजन किया गया। जिसका साइकिल पर सबसे ज्यादा कमांड था उसने जीत हासिल की।
विज्ञापन

6 of 12
- फोटो : amar ujala
रस्सी कूद में बच्चों ने बाजी मार ली और खूब मजे किए।
विज्ञापन

7 of 12
- फोटो : amar ujala
प्रतियोगिता में शतरंत का खेल भी था। इसमें ज्यादातर बड़े बच्चों ने भाग लिया और शह मात दी।

8 of 12
- फोटो : amar ujala
प्रतियोगिता में आकर बच्चे खुश थे। उन्होंने खूब मस्ती की।

9 of 12
- फोटो : amar ujala
कबड्डी के खेल में बच्चों ने गजब फुर्ती दिखाई और जीत पर खूब जश्न मनाया।

10 of 12
- फोटो : amar ujala
कबड्डी के खेल में बच्चों ने गजब फुर्ती दिखाई और जीत पर खूब जश्न मनाया।

11 of 12
- फोटो : amar ujala
महिला सशक्तीकरण के लिए करते रहेंगे हर संभव प्रयास
इंडियन ऑयल यूपी के कार्यकारी निदेशक व राज्य प्रमुख संजीव कक्कड़ ने कहा कि क्षेत्र कोई भी हो, महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ाने का हमने संकल्प लिया है। हमारे प्रयास जारी हैं और जारी रहेंगे कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे निकलें, उन्हें उचित मंच और विकास के सारे अवसर मिलें। (संजीव कक्कड़ व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।)
विज्ञापन

12 of 12
- फोटो : amar ujala
आयोजन में कारोबारियों ने भी मौजूदगी दर्ज कराई। विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत करते कारोबारी सर्वेश गोयल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें