श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से बुधवार को राममंदिर निर्माण कार्य का चित्र जारी करते हुए मंदिर निर्माण की प्रगति से रामभक्तों को रूबरू कराया गया। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने ट्विटर हैंडल पर मंदिर निर्माण कार्य की फोटो अपलोड करते हुए भक्तों को मंदिर निर्माण की भव्यता से अवगत कराया।
चंपत राय ने बताया कि राममंदिर निर्माण का अब तक 45 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। गर्भगृह के निर्माण का काम जोरों पर चल रहा है। अष्टकोणीय गर्भगृह में अब तक वंशीपहाड़पुर के पांच सौ पत्थर बिछाए जा चुके हैं। गर्भगृह निर्माण में ही केवल पांच सौ कारीगर व मजदूर लगे हैं।
बताया कि गर्भगृह में लगने वाले मकराना के संगमरमर की भी आपूर्ति तेजी से हो रही है। कहा कि जल्द ही नक्काशीदार खंभों को जोड़ने का काम प्रारंभ कर दिया जाएगा।