अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान में आज शुक्रवार को वर्ष 2019 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को अलग-अलग जिलों में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन बहराइच, रायबरेली, अयोध्या, बलरामपुर, सुल्तानपुर, गोंडा व श्रावस्ती जिलों में किया गया। कार्यक्रम में मेधावियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
अपनी मेहनत व प्रतिभा से खुद को साबित करने वाले मेधावी सम्मान पाकर खुश नजर आए। (रायबरेली कलेक्ट्रेट के बचत भवन में सम्मानित होने के बाद मेधावी।)