ये लखनऊ की सड़के हैं यहां कार भी गड्ढे में समा जाती है, इसलिए 'ड्राइव केयरफुली', तस्वीरें
Mon, 24 Jul 2017 12:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
प्रशासन की लापरवाही से लखनऊ में जगह-जगह बने गड्ढे लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं लेकिन प्रशासन अभी भी लापरवाह बना हुआ है।
लखनऊ में रविवार रात एक परिवार चौक खुन खुन जी रोड पर अपनी कार से जा रहा था कि तभी कार गड्ढे में गिर गई।
सड़क पर इतना बड़ा गड्ढा होने के बावजूद बैरियर नहीं लगाया गया था। जैसे ही कार गड्ढे में गिरी, जेसीबी कर्मचारी जेसीबी छोड़कर भाग गया।
आसपास के लोगों ने पूरे परिवार को गड्ढे से निकाला।
गड्ढे से परिवार को निकालते लोग। हालांकि, किसी को सीरियस इंजरी नहीं हुई।