अमेठी में राजमहल पर कब्जे को लेकर हुई हिंसा को शांत करने के लिए पुलिस को सड़कों पर उतरना पड़ा। हिंसा की भूपति भवन के बाहर खड़ी भीड़ और पुलिस में हुई। जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली चलाने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। हिंसा को काबू करने के लिए अन्य जिलों से पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से भीड़ को तितर-बितर किया। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए फिलहाल पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।