फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान, ईशा और इलियाना से सीधा संवाद कर झूम उठे छात्र, देखें तस्वीरें

Wed, 23 Aug 2017 02:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
लखनऊ में सितारे
हिंदी फिल्मों के सितारों का उनके दर्शकों से सीधा संवाद कराने के लिए ‘अमर उजाला’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम संवाद में फ‌िल्म बादशाहो के स‌ितारे मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। यहां श्री रामस्वरूप ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल कॉलेजेस के तिवारी गंज कैंपस में बॉलीवुड के लीजेंडरी आशिक इमरान हाशमी, मशहूर अदाकाराओं इलियाना डी क्रूज व ईशा गुप्ता और फिल्म के लेखक व गीतकार मनोज मुंतशिर की एक झलक पाने के ल‌िए छात्र और छात्राएं बेकाबू हो गए।
विज्ञापन

2 of 6
कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी जबरदस्त प्रस्तुति दी
कॉलेज के स्टूडेंट्स ने टीम बादशाहो के सामने ‘मेरे रश्के कमर’ गाना गया और कॉलेज की गर्ल्स ने डांस परफॉर्मेंस भी दी। लड़कियों के चहेते माने जाने वाले इमरान हाशमी को देखने के ल‌िए सिर्फ लड़कियां ही नहीं लड़कों में जबरदस्त क्रेज था। हर छात्र उनकी एक झलक अपने कैमरे में कैद कर लेना चाहता था।
विज्ञापन

3 of 6
इलियाना डि क्रूज
अपने पसंदीदा अभिनेताओं की एक झलक पाने के ल‌िए दर्शक को थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ा लेकिन दर्शक गर्मी के बावजूद भी डटे रहे। कार्यक्रम तय समय से करीब 1 घंटे देर से शुरू हुआ। सितारों को इतने करीब देखकर छात्रों की सारी गर्मी और थकान दूर हो गई। 

4 of 6
ईशा गुप्ता
टीम बादशाहो ने कॉलेज के छात्रों से सीधे बातचीत की। फिल्म के गीतकार मनोज मुंतशिर ने बताया कि वह लखनऊ से हैं। उन्होंने बताया क‌ि ​जब वह पहली बार लखनऊ से मुंबई के लिए निकले थे तो उन्होंने खुद से वादा किया था कि जब वापस आऊंगा तो अपने साथ बॉलीवुड के सितारे भी साथ लाऊंगा। इल‌ियाना, ईशा और इमरान की तरफ इशारा करते हुए मुंतशिर ने कहा, मैंने खुद से किया वादा पूरा किया।
विज्ञापन

5 of 6
बादशाहो की पूरी टीम स्टेज पर
बादशाहो की पूरी टीम जब स्टेज पर पहुंची तो हर दर्शक ने पूरे जोश के साथ हाथ उठाकर उनका स्वागत किया। सितारों ने भी अपने फैन का अभिवादन हाथ हिलाकर स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सितारों की एक झलक के लिए बेताब छात्र
अपने फेवरिट सितारों को अपने सामने देखकर छात्र बेकाबू हो गए। अपने हाथों में कैमरा लिए हर छात्र उनकी तस्वीरें ले लेना चाहता था। बादशाहो की टीम ने उनको मिल रहे इस रिस्पांस का अभिवादन किया और उम्मीद जताई कि उनकी फ‌िल्म को भी लखनऊवासियों को पूरा सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें