वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर यूपी की इस फोटोग्राफर का जिक्र न हो, ऐसा हो नहीं सकता। वह भले ही देश के बड़े राजनीतिक कुनबे से ताल्लुक रखती हैं लेकिन उनकी राजनीति में जरा भी दिलचस्पी नहीं। उन्हें कैमरे का साथ पसंद आता है और सुकून मिलता है शेर, चीतों के बीच घने जंगलों में। जी हां हम बात कर रहे हैं वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर अभिलाषा यादव की। अभिलाषा सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम की बहू हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
अभिलाषा यादव
अभिलाषा अभयराम के बेटे अनुराग यादव की पत्नी हैं। उनको लोग सिर्फ यादव परिवार की बहू होने के नाते ही नहीं बल्कि उभरती वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के रूप में जानते हैं। हालांकि जब उनसे बातचीत की गई तो वह अपना परिचय एक हाउस वाउफ और दो बच्चों की मां के रूप में देती हैं।
विज्ञापन
3 of 10
अभिलाषा यादव
अभिलाषा ने बातचीत में बताया कि उनकी स्कूलिंग सेंट पॉल स्कूल से हुई है। ग्रेजुएशन अवध डिग्री कॉलेज और दिल्ली आईआईएफटी से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी किया है। उन्होंने बताया कि वह प्रकृति के काफी करीब हैं और फोटोग्राफर परिवार में पले-बड़े होने के चलते उनका झुकाव वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी की तरफ हो गया। हालांकि वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी की ट्रेनिंग उन्होंने कहीं से नहीं ली हैं।
4 of 10
अभिलाषा यादव
अभिलाषा ने बताया कि फोटोग्राफी उनके खून में है। शायद यही वजह है कि इतने बड़े राजनीतिक परिवार से जुड़ने के बाद भी वह फोटोग्राफी को एंज्वॉय करती हैं। हालांकि उनके बच्चों में पॉलिटिकल ब्लड है तो वे अभी से राजनीति में दिलचस्पी लेती है। अभिलाषा की बेटी 17 और बेटा 13 साल का है।
विज्ञापन
5 of 10
अभिलाषा यादव
उन्होंने बताया कि उनके दादाजी फोटोग्राफर थे, इसके बाद उनके पिताजी भी फोटोग्राफर रहे और अब उनके भाई भी इसी फील्ड में हैं। अभिलाषा ने बताया कि उनके दादा जी ने 1947 में लखनऊ के हुसैनगंज में फोटो स्टूडियो बनाया था। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) से उनकी जान-पहचान उसी स्टूडियो की वजह से हुई थी।
विज्ञापन
6 of 10
अभिलाषा यादव
वह बताती हैं कि मुलायम सिंह पहली पासपोर्ट साइज फोटो बनवाने उनके पिता के स्टूडियो पर ही आए थे। अभिलाषा ने बताया कि नेताजी ‘यादव स्टूडियो’ का बोर्ड देखकर ही अंदर आए थे। उन्हें उनके पिता की तस्वीरें और व्यवहार काफी पसंद आया इसके बाद से ही उनका आना-जाना शुरू हो गया।
विज्ञापन
7 of 10
अभिलाषा यादव
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया, नेताजी ने पहला प्रोफाइल मेरे पिता से ही बनवाया था। इसके बाद वे और उनके परिवार के लोग अकसर हमारे यहां खाने पर आते। अभिलाषा बताती हैं कि एक-दूसरे के परिवार वाले अच्छे लगे फिर अभयराम के बेटे अनुराग से उनकी शादी हो गई।
8 of 10
अभिलाषा यादव
अभिलाषा बताती हैं कि वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी बहुत ही मेहनत और धैर्य का काम है। उन्होंने बताया कि शूट के लिए 19 घंटे तक जंगल में इंतजार करना पड़ा है इसके साथ ही धूप, गर्मी, भूख-प्यास इन सबकी परवाह किए बिना घने जंगलों में घूमना पड़ता है। लेकिन नेचर लवर होने के नाते अभिलाषा को ये सब सुकून देता है।
9 of 10
वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी
अभिलाषा ने बताया कि कई बार फोटोग्राफर्स खतरनाक सिचुएशन में फंस जाते हैं। अभिलाषा खुद कई बार बाघ और हाथी के गुस्से का सामना कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वो वाइल्ड हैं, हम नहीं, हम अगर उनके इलाके में जाते हैं तो हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम उनके लिए परेशानी न बनें।
अभिलाषा दुधवा नेशनल पार्क अक्सर जाती रहती हैं। उन्होंने बताया कि वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर्स की वजह से जंगलों में गड़बड़ियां नहीं हो पातीं। घने जंगलों में क्या हो रहा है इस पर नजर नहीं रखी जा सकती और फोटोग्राफर के हाथ में कैमरा होता है तो ऐसी स्थिति में गड़बड़ियां सामने आ जाती हैं। ( Pic Courtesy: Abhilasha Yadav)