फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व धरोहर दिवस: तस्वीरों ने दिया संदेश, सहेज लो अपनी विरासत, कलाकारों ने मौके पर बनाई अपनी पेंटिंग

Tue, 19 Apr 2022 12:29 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : amar ujala
अपनी विरासत को खोकर हम सबकुछ खो देंगे। इनका संरक्षण जरूरी है और यह हम सबकी जिम्मेदारी है। इसी संदेश के साथ विश्व धरोहर दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विभूतिखंड स्थित वन अवध सेंटर मॉल में फोटो व पेंटिंग प्रदर्शनी आयोजित की गई।

इसमें इतिहासविद् रवि भट्ट बतौर मुख्य अतिथि और राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता व कला महाविद्यालय के पूर्व डीन डॉ. संजीव कुमार गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर रवि भट्ट ने कहा कि कहा कि युवा पीढ़ी हमारी धरोहरों को सुरक्षित रखने में सक्षम है।

बस इन पर भरोसा करने व इन्हें सही मार्ग दिखाने की जरूरत है। वहीं, डॉ. संजीव ने कलाकारों से अपील की कि वे अपने चित्रों के जरिये लोगों को जागरूक करते रहें। अतिथियों ने प्रदर्शनी के सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन

2 of 11
- फोटो : amar ujala
पत्तियों पर ब्लेड से उकेरी कलाकृति
प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक फोटो व पेंटिंग तो थीं ही, कलाकारों ने लोगों की मांग पर मौके पर भी कई चित्र बनाए। नैंसी, गौरब, कुलसुम, सोनिका, कनिका, कविता, हर्षिता, शिवम, प्रबुद्ध नारायण दुबे के अलावा अरेंद्र चौधरी की प्रस्तुति को खूब पसंद किया गया। अरेंद्र ने पत्तियों पर ब्लेड से कलाकृतियां उकेरीं।
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : amar ujala
इनके चित्र खूब सराहे गए
प्रदर्शनी में पेंटिंग कैटेगरी में विनय गौर, मृदुला, उज्मा, कनिका, तृप्ति, शुभम, आशीष, पुलकित, हर्षिका और कविता के चित्र प्रदर्शित किए गए थे। इनके बारीक और खूबसूरत काम को खूब सराहना मिली।

4 of 11
- फोटो : amar ujala
कैमरे में कैद तस्वीरों ने भी बांधे रखा
होटल कारोबारी और फोटो खींचने के शौकीन आजेश जायसवाल, म्यूरल आर्टिस्ट तृप्ति पाहवा, शीला देवी और मनीष वर्मा की खींची फोटो में लखनऊ की विरासत खूब उभर कर सामने आई।
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : amar ujala
प्रदर्शनी में आए लोगों ने तस्वीरों को सराहा और इन्हें बनाने और क्लिक करने वालों की प्रशंसा की।
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : amar ujala
खूबसूरत पेंटिंग को निहारती एक महिला। कलाकारों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : amar ujala
कलाकारों ने एक से बढ़कर एक हमारे देश की संस्कृति, सौंदर्य और इतिहास से जुड़ी तस्वीरें बनाई।

8 of 11
- फोटो : amar ujala
इस आयोजन के माध्यम से कलाकारों ने अपनी संस्कृति को संजोने का संदेश दिया।

9 of 11
- फोटो : amar ujala
कलाकारों ने मौके पर ही एक से बढ़कर एक तस्वीर बनाई।

10 of 11
- फोटो : amar ujala
कलाकारों ने ऐतिहासिक इमारतों की भी पेंटिंग्स बनाई।
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के खानपान और पहचान को भी पेटिंग के माध्यम से दिखाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें