‘प्यारे लाल’ की अदा पर सब फिदा
ऊन के बुने नरम स्वेटर सा अहसास देने वाले ट्वाय प्रूडल ‘प्यारेलाल’ को लखनऊ का सबसे दुलारा डॉग कहा जाए तो गलत नहीं होगा। जर्मनी ब्रीड के करीब 6 महीने के ‘प्यारे लाल’ की निरालानगर निवासी ओनर और मल्टी नेशनल की सीईओ विदिशा चतुर्वेदी ने बताया कि रेगुलर केयर के अलावा ‘प्यारेलाल’ को मिल्क-ब्रेड ही पसंद है। प्योर वेज है ‘प्यारेलाल’।
गोद में रहने का शौकीन ‘केपर’
लगभग 3 साल के पग ‘केपर’ को गोद में रहना ही पसंद है। ‘केपर’ की ओनर न्यू हैदराबाद निवासी आराधना दीक्षित ने बताया कि ‘केपर’ को गाद से उतारते ही नाराज हो जाता है। उसे खाने में डॉग फूड के अलावा मिल्क ब्रेड ज्यादा पसंद है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
सिर पर टोपी, आंखों पर चश्मा, गले में टाई, सूट-बूट पहनकर रैंप पर जलवा बिखेरते पेट्स...। सर्द अहसास को कम करती खिली धूप के बीच ये नजारा था रविवार को एमिटी इंटरनेशनल कॉलेज का, जहां अमर उजाला की ओर से पेट्स फैमिली फैशन शो का आयोजन किया गया था। हरी घास से सजा ग्राउंड दुलारों की अदाओं से भर गया तो महंगी एसयूवी में अपने ओनर के साथ आते-जाते पेट्स भी लोगों को लुभाते रहे। शो में जहां सजीले दुलारों ने अदाओं से समां बांधा तो जीतने पर ‘अमर उजाला’ ने उनके जलवे को नवाजा।
रैंप पर दुलारों की वॉक को देखने वालों का तांता लगा रहा। साइबेरियन ‘हस्की’ को बेेस्ट वॉक का खिताब मिला। काव्या की करीब 13-14 माह की सिल्वर और गोल्डन फिश ‘नीमो-डोरी’ को क्यूटेस्ट ऑफ द रैंप चुना गया। विल यू मैरी गाउन के साथ रैंप पर उतरी ‘पपी’ को बेस्ट ड्रेस्ड तो नीले मकाऊ को बेस्ट पॉप-अप का खिताब मिला।
विज्ञापन
3 of 9
आंखों पर चश्मे के साथ हियरिंग लीड को लगाकर उतरे सेंट बर्नाड को बेस्ड ड्रेस्ड का खिताब दिया गया। शिवांगी के ब्रूनो को बेस्ट फ्रेंडली डॉग जबकि बेस्ट बिहैव्ड ऑन द रैंप के लिए आशा चुनी गई। शिफा के खरगोश ग्रेसी का भी जलवा रहा तो टायसन, प्लूटो, अरमानी समेत कई दुलारे प्रतिभागियों ने अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीत लिया। एमिटी इंटरनेशल की प्रिंसिपल साक्षी गौतम मिश्रा ने पेट्स की जजिंग की और बाद में उन्हें पुरस्कृत किया।
4 of 9
‘रिची’ के लिए पर्सनल एसी रूम
लगभग ढाई साल की फ्रेंच मैस्टिफ ‘रिची’ को डॉग फूड के अलावा दूध के साथ ब्रेड का जायका भी पसंद है। ‘रिची’ के ओनर इंदिरानगर निवासी गौर मिश्रा ने बताया कि ‘रिची’ को अपने खुद के पर्सनल एसी रूम में रहने की आदत है। कोई उसके कमरे में दखलंदाजी करे ये उसे कतई पसंद नहीं।
विज्ञापन
5 of 9
लाखों रुपये कीमत का ‘मकाऊ’
मड़ियांव प्रीतिनगर निवासी अलोप घोष के बेशकीमती नीले मकाऊ भी शो का आकर्षण रहे। करीब छह महीने के मकाऊ को सेब, बेरी, संतरे, पीपते के अलावा मौसमी फलों का जायका पसंद है। घरवालों के अलावा मकाऊ बाहरियों को देखते ही इशारा भी कर देता है।
विज्ञापन
6 of 9
साइबेरियन ‘हस्की’ बना बेस्ट इन शो, औरों ने भी मारी बाजी
तमाम राउंड में अपनी शानदार प्रदर्शन से तमाम दुलारे डॉग्स ने कई खिताबों पर कब्जा जमाया। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल और लखनऊ कैनल क्लब की ओर से हुए पेट शो में विभाकर श्रीवास्तव के साइबेरियन हस्की को बेस्ट इन शो चुना गया। शो में 25 ब्रीड के 110 डॉग्स ने प्रतिभाग किया। डॉ. पीके शर्मा और डॉ. धीर ने अपनी पारखी नजरों और अनुभव से विजेताओं का चयन किया। कई राउंड में पग, जर्मन शेफर्ड, रॉट व्हीलर, ग्रेट डैन, सेंट बर्नाड, बीगल, रामपुर हाउंड, बुल टेरियर, लैब्राडोर, डाल्मेशन, बुल मैस्टिफ आदि ब्रीड ने ओनर के साथ शो में अपनी अदाओं से सभी का दिल जीता। लैब्राडोर की बेस्ट ऑफ ब्रीड में स्पार्क ने बाजी मारी। साइरस के डैश हाउंड ने अपनी ब्रीड में बाजी मारी। आयोजन से जुडे़ अनुराग मिश्रा के मुताबिक यहां बेसहारा पपी का अंगकरण कैंप भी लगाया गया।