फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में अभी 20 दिन और खरीदना होगा महंगा प्याज, इन राज्यों से आवक बढ़ने पर घटेगी कीमत

Tue, 03 Dec 2019 05:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ की जनता को अभी 20 दिन और महंगा प्याज खरीदना पड़ेगा। खुदरा में प्याज की कीमत 100 रुपये किलो तक रह सकती है। उम्मीद है कि 20 दिन बाद राजस्थान व गुजरात से नई फसल की आवक से प्याज कीमतें घटेंगी।


विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दुबग्गा थोक मंडी के आढ़ती एजाज अहमद ने बताया कि नासिक से वर्तमान में प्याज की बहुत कम आवक हो रही है। इससे ज्यादा आवक तो राजस्थान के अलवर एवं गुजरात के अहमदाबाद व राजकोट से हो रही है। अलवर, अहमदाबाद, राजकोट में प्याज की नई फसल तैयार हो रही है। 25 दिसंबर तक आवक बढ़ेगी तो दाम गिरेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
थोक रेट 70 रुपये किलो
आढ़ती के मुताबिक सोमवार को थोक मंडी में प्याज 30 से 70 रुपये किलो तक बिका। 30 रुपये किलो वाले प्याज की गुणवत्ता बेहद खराब थी, लेकिन जो प्याज 50 से 70 रुपये किलो बिका वह खाने योग्य था। उधर, फैजाबाद रोड सब्जी मंडी के दुकानदार अशरफ ने बताया कि खुदरा रेट में प्याज 80 से 100 रुपये किलो तक बिक रहा है। हालांकि खराब गुणवत्ता वाला प्याज 50 से 60 रुपये किलो बिक रहा है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आढ़ती अतीक ने बताया कि लखनऊ में 80 फीसदी प्याज की आवक घट गई है। पहले रोजाना 10 ट्रक यानी 160 टन प्याज की आवक होती थी। अब यह घटकर दो ट्रक यानी 32 टन बची है। आवक व मांग के चलते प्याज की कीमत बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
टमाटर 20 रुपये सस्ता
लखनऊ के सीमावर्ती जिलों से टमाटर की आवक बढ़ने से खुदरा कीमत में 20 रुपये किलो तक की गिरावट आई है। डालीगंज के दुकानदार मथुरा प्रसाद ने बताया कि सोमवार से टमाटर 20 से 30 रुपये किलो तक बिकने लगा, जो पहले से 20 रुपये किलो सस्ता हुआ है। पखवारे भर पहले यहीं टमाटर 40 से 50 रुपये किलो बिक रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें