फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटलजी की प्रतिमा को देख अभिभूत हुए लोग, सेल्फी लेने की रही होड़, तस्वीरें

Mon, 13 Jan 2020 05:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
अटल की प्रतिमा को देखने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के पूर्व सांसद और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को देख शहरी अभिभूत हुए। लोगों ने अपने नेता की प्रतिमा को निहारा और सेल्फी लेकर गौरवान्वित महसूस किया। मौका था अटलजी की प्रतिमा के दर्शन के लिए लोक भवन के द्वार रविवार को आम जनता के लिए खोले गए।

विज्ञापन

2 of 5
अटल की प्रतिमा देखने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
सुबह दस से शाम 5 बजे तक करीब डेढ़ सौ लोगों ने अटलजी की प्रतिमा के दर्शन किए और भव्य लोक भवन का जायजा लिया। लोक भवन में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। प्रवेश द्वार पर लोगों की चेकिंग के साथ पहचान-पत्र देखकर प्रवेश देने की व्यवस्था की गई। अटलजी की प्रतिमा के दर्शन करने पहुंचे लोगों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
विज्ञापन

3 of 5
अटल की प्रतिमा देखने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
प्रचार-प्रसार का अभाव दिखा
सुबह से शाम तक लोक भवन में अटलजी की प्रतिमा को देखने बमुश्किल डेढ़ सौ लोग पहुंचे। लोगों और सुरक्षा कर्मियों का कहना था कि प्रचार-प्रसार व्यापक होता तो ज्यादा संख्या में लोग आते।

 

4 of 5
अटल की प्रतिमा देखने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
अटलजी को देखा नहीं, उनके बारे में बस सुना है
अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि वाजपेयी जी की प्रतिमा को देखकर अच्छा लगा, बहुत अच्छी प्रतिमा लगाई गई है। मेरी उम्र मात्र 19 वर्ष है। मैंने अटलजी को न देखा और न ही सुना है, लेकिन बीते वर्ष उनके निधन के समय प्रकाशित खबरों और उनकी कविताओं से मैं प्रभावित हुआ। प्रतिमा को जनता दर्शन के लिए खोलना अच्छा कदम है। यहां गाइड की व्यवस्था भी होनी चाहिए जो उनके बारे में बता सके।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल की प्रतिमा देखने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मैंने जब से राजनीति को समझा है तब से मैं अटलजी से प्रभावित हूं। अटलजी को कभी रूबरू तो नहीं देखा, लेकिन आज उनकी प्रतिमा को देखकर अच्छा लगा। मेरा एक सुझाव है कि प्रतिमा लगाने के साथ यहां पर उनके जीवन चरित्र को भी बताना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी को उनके बारे में पता चल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें