फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी न मिलने से बौखलाए लोग, जेई को बनाया बंधक

Wed, 13 Apr 2016 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
जेई को बनाया बंधक - फोटो : amar ujala
चार दिन से पानी संकट से जूझ रहे जलालपुर मोहल्ले के लोगों का गुस्सा मंगलवार रात फूट पड़ा। 
विज्ञापन

2 of 8
जेई को बनाया बंधक - फोटो : amar ujala
नाराज लोगों ने जलकल के अवर अभियंता को बंधक बना लिया और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

3 of 8
आश्वासन ‌मिलने पर झूमते लोग - फोटो : amar ujala
बाद में बुधवार को हर हाल में नलकूप ठीक कराने का आश्वासन देने पर ही लोगों का गुस्सा शांत हुआ। आलमनगर वार्ड केजलालपुर में करीब पांच हजार लोग रहते हैं।

4 of 8
पानी के ‌‌के लिए मचा हाहाकार - फोटो : amar ujala
यहां पर एक ही नलकूप लगा है और यह पिछले चार दिनों से खराब है। इसके कारण इस तेज गर्मी में पूरे मोहल्ले में पानी को लेकर हाहाकार है।
विज्ञापन

5 of 8
पानी न ‌मिलने से नाराज लोग - फोटो : amar ujala
नलकूप ठीक कराने को लेकर क्षेत्रीय लोगों और पार्षद नागेंद्र सिंह ने कई बार जलकल अधिकारियों से कहा मगर वह आजकल-आजकल कहकर टालते रहे। 
विज्ञापन

6 of 8
पानी न मिलने से नाराज लोग - फोटो : amar ujala
इससे क्षेत्रीय नागरिकों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने रात करीब आठ बजे जलालपुर चौराहे को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।   
विज्ञापन

7 of 8
‌ पानी न मिलने से विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : amar ujala
इसकी जानकारी के बाद जलकल केक्षेत्रीय अवर अभिंयता मोहम्मद वसीम मौके पर पहुंचे तो नाराज लोगों ने उनको घर के अंदर बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया और करीब एक घंटे तक उनको बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन

8 of 8
पानी न मिलने से नाराज लोग - फोटो : amar ujala
इसकी जानकारी के बाद जलकल के क्षेत्रीय अधिशासी अभिंयता बीएन मिश्रा मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि बुधवार को नलकूप ठीक हो जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें