कहर बरपाती गर्मी में राजधानी की बिजली व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई। यह दोहरा सितम जनता बर्दाश्त न कर सकी तो सब्र का बांध टूट गया।
विज्ञापन
बिजली-पानी के लिए यूपी की सड़कों पर हुआ ‘तांडव’, तस्वीरें
2 of 10
गर्मी से बेहाल लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने सड़क जाम की और तोड़-फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
बिजली-पानी के लिए यूपी की सड़कों पर हुआ ‘तांडव’, तस्वीरें
3 of 10
खास बात है कि एक पखवारे में दूसरी बार शहर का एक बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूबा और यह इस गर्मी में अब तक का यह सबसे बड़ा संकट भी था।
बिजली-पानी के लिए यूपी की सड़कों पर हुआ ‘तांडव’, तस्वीरें
4 of 10
बिजली संकट से तीन चौथाई इलाके के करीब 30 लाख लोग प्रभावित हुए। दरअसल यह संकट सरोजनीनगर ट्रांसमिशन उपकेंद्र के 315 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर से सप्लाई बंद होने के कारण पैदा हुआ।
विज्ञापन
बिजली-पानी के लिए यूपी की सड़कों पर हुआ ‘तांडव’, तस्वीरें
5 of 10
बत्ती गुल होने के विरोध में हुसैनगंज के बर्लिंग्टन चौराहे से लेकर अवध हास्पिटल चौराहे के बीच तीन जगहों पर आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन
बिजली-पानी के लिए यूपी की सड़कों पर हुआ ‘तांडव’, तस्वीरें
6 of 10
सबसे पहले 12:15 बजे राजाजीपुरम ओल्ड उपकेंद्र पर लोगों ने धावा बोला। यहां ऑपरेटर का मोबाइल बंद होने के कारण लोगों का गुस्सा और भड़क गया। यहां पर 12:30 बजे लाइट चमकी तो भड़के लोग वापस चले गए।
विज्ञापन
बिजली-पानी के लिए यूपी की सड़कों पर हुआ ‘तांडव’, तस्वीरें
7 of 10
रात एक से 1:30 बजे के बीच चंदरनगर और न्यू आलमबाग उपकेंद्र को लोगों ने घेरा। न्यू आलमबाग उपकेंद्र का गेट बंद होने पर भीतर नहीं घुस सके तो आक्रोशित लोगों ने अवध हॉस्पिटल चौराहे पर जाम लगा दिया।
बिजली-पानी के लिए यूपी की सड़कों पर हुआ ‘तांडव’, तस्वीरें
8 of 10
उधर से निकले वाले ट्रकों को रोक कर पिकैडली होटल के पास तोड़फोड़ शुरू कर दी तो पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी।
बिजली-पानी के लिए यूपी की सड़कों पर हुआ ‘तांडव’, तस्वीरें
9 of 10
रात तीन बजे बांसमंडी एवं यूपीआईएल उपकेंद्र को घेरा गया। बिजली तो रात करीब 2:15 बजे आ गई थी ,लेकिन कटौती से लोग सो नहीं सके, जिससे सड़क पर उतर आए।