फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रार्थना और कैंडल लाइट संग छाया क्रिसमस का उल्लास, देखें- खूबसूरत तस्वीरें

Thu, 26 Dec 2019 02:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
क्रिसमस का उल्लास - फोटो : अमर उजाला
प्रभु यीशु की आराधना और कैंडल लाइट सर्विस के साथ दिनभर गिरिजाघरों में क्रिसमस की धूम रही। सिर पर लाल कैप लगाकर सेंटा ने बच्चों को तोहफे बांटे तो लोगों ने एक-दूसरे को मेरी क्रिसमस कहकर बधाईयां दीं। घरों में भी क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

2 of 9
क्रिसमस पर कैंडिल जलाते लोग - फोटो : अमर उजाला
कई जगह युवाओं ने पार्टी कर केक काटे तो चर्चों में सुबह स्पेशल सर्विस के समय मोमबत्ती जलाकर श्रद्धालुओं ने प्रभु आराधना की।


 
विज्ञापन

3 of 9
क्रिसमस पर प्रार्थना करते लोग - फोटो : अमर उजाला
गलन और कोहरे भरी सुबह में शहर की तमाम चर्चों में क्रिसमस के जश्न की शुरुआत हुई। कैथेड्रल में सुबह धर्माध्यक्ष डॉ. जेराल्ड जान मथाइस, फादर डोनाल्ड ने पूजन आराधना की तो जुटे श्रद्धालुओं ने उन्हें विश किया।

4 of 9
कैंडिल जलाती युवती - फोटो : अमर उजाला
प्रांगण में बायीं ओर माता मरियम की झांकी के बाहर मोमबत्ती जलाकर कैंडल लाइट सर्विस की। चर्च प्रांगण में लगी झांकियों और प्रदर्शनियों संग सेल्फी ली।
 
विज्ञापन

5 of 9
क्रिसमस पर कैंडिल जलाते लोग - फोटो : अमर उजाला
आलमबाग स्थित होली रेडीमर चर्च में सुबह 9 बजे से ‘क्रिसमस सर्विस’ हुई। शाम को ओपन कैरल्स गूंजे। एसेम्बली ऑफ बिलीवर्स चर्च (एबीसी) के तमाम चर्च में सुबह आराधना और वचन पाठ हुए।
विज्ञापन

6 of 9
क्रिसमस का उल्लास - फोटो : अमर उजाला
अधिकतर जगह सर्विस के बाद केक और कॉफी का श्रद्धालुओं ने लुत्फ लिया। कैथेड्रल में शाम को नाटिका न होने के चलते लोग कम जुटे। लालबाग, आलमबाग समेत कई चर्चों के बाहर शाम को मेला सजा। एबीसी गोमतीनगर, एबीसी सुजानपुरा, लालबाग के ऐपीफेनी चर्च में हिंदी और अंग्रेजी में पादरियों ने ‘क्रिसमस सर्विस’ दी।
विज्ञापन

7 of 9
क्रिसमस पर कैंडिल जलाते लोग - फोटो : अमर उजाला
एसेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च अलीगंज शाखा में पादरी मौरिस कुमार समेत तमाम की मौजूदगी में क्रिसमस की विशेष आराधना हुई।

8 of 9
चर्च में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
ब्रदर एरिक कानन की दुआ के बाद ब्रदर जमेस ने बाइबल पाठ किया। वर्तिका ने आया मसीह जग में गीत सुनाया, स्नेहा ने जन्मा यीशु गीत सुनाया।
विज्ञापन

9 of 9
क्रिसमस पर प्रार्थना करते लोग - फोटो : अमर उजाला
ओस्विन मोजेज ने प्रार्थना की, रोहित और प्रिया ने स्तुति आराधना गीत सुनाये। बच्चों में मिस्थी, रिया, शीना, निखिल , आशीष, आदित्य, जॉनसन, अर्चित, अर्पण, आशीष, राहुल, नितिन समेत कई बच्चों को सेंटा ने ईनाम दिये। बिशप शैलेंद्र दास मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें