कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देश में लगाए गए लॉकडाउन के तीसरे चरण में कुछ छूट मिलने पर सड़कों पर चहल-पहल दिखी। शर्तों के साथ दुकानें व ऑफिस खोलने की भी अनुमति दी गई जिससे साथ ही व्यावसायिक गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं।
वहीं, शाम सात बजे तक शराब की दुकानें खोलने की भी छूट दी गई। इससे सोमवार सुबह से ही शराब की दुकानों के बाहर लंबी लाइनें लग गईं। कई जगहों पर तो लोग दुकानें खुलने से पहले ही लाइन में लग गए थे।
इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का भी पूरा इंतजाम किया गया था। हालांकि, ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर अव्यवस्था दिखी। शहर के अलग-अलग इलाकों में शराब की दुकानें खुलीं। कई जगहों पर तो लोग एक साथ कई बोतलें खरीदते दिखे।