सावन माह के सोमवार को प्रदेश के मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ जुटी है। भक्त शिवालयों में पहुंचकर हर हर महादेव का जयघोष करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। बहराइच में मंदिरों में सुबह से ही कांवड़ियों के जत्थे जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं।
शहर के अति प्राचीन पांडव कालीन श्री सिद्धनाथ मंदिर, नवाबगंज के मंगली नाथ मंदिर, मटेरा के जंगली बाबा मंदिर, रामपुर धोबिया हार स्थित बुढऊ बाबा मंदिर, पयागपुर के बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर सहित जिले के शिव मंदिरों में जलाभिषेक का सिलसिला जारी है।
नदियों के घाटों से पवित्र जल भरकर हर हर महादेव बोल बम के उद्घोष के साथ कांवरिया मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।