फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबो-सिताबो में दिखेगी बिग बी व आयुष्मान खुराना की तकरार, नजर आएंगे लखनऊ के कई रंग

Wed, 03 Jun 2020 04:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गुलाबो सिताबो में बिग बी की आयुष्मान खुराना से तकरार देखने को लखनवी बेकरार हैं। बेकरारी इसलिए भी है कि फिल्म में अपना शहर दिखेगा, तो अपने रंगकर्मियों की कलाकारी के जलवे भी दिखेंगे। अब यह फिल्म सिनेमा घरों के बजाय ओवर द टॉप यानी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 12 जून को रिलीज होगी।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में फिल्म देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लिए जा रहे हैं। राजधानी के कई कलाकारों ने गुलाबो सिताबो में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ अभिनेत्री फर्रुख जफर मजबूत किरदार में हैं तो रंगकर्मी, अभिनेत्री अर्चना शुक्ला और फिल्म अभिनेता श्रीप्रकाश बाजपेई बिग बी के साथ कई शॉट में दिखाई देंगे।

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
उदयवीर सिंह, आजाद, सुनील समेत मूवी में लखनऊ के कई रंगकर्मी भी किरदारों में हैं। श्रीप्रकाश बाजपेई बताते हैं कि फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन अब मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है तो जल्द ही उसका सब्सक्रिप्शन लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अर्चना शुक्ला भी बेहद खुश हैं। वह चहकते हुए कहती हैं, मेरे पास पहले से ही सब्सक्रिप्शन है। मैं उसी पर मूवी एंज्वॉय करूंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें